फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Only Indore and Ahmedabad's BRTS is successful in the country, Indore Mayor will discuss with the Chie

Indore: देश में इंदौर और अहमदाबाद का बीआरटीएस ही सफल, इंदौर बीआरटीएस को लेकर मेयर करेंगे मुख्यमंत्री से चर्चा

Wed, 27 Dec 2023 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 27 Dec 2023 08:28 PM IST
सार

अहमदाबाद के बाद इंदौर में ही लोक परिवहन का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा जबकि दिल्ली, भोपाल, पुणे बीआरटीएस अनदेखी के शिकार हुए। इंदौर में हर दिन एक लाख से ज्यादा यात्री आई बस का सफर करते है।

विज्ञापन
Indore: Only Indore and Ahmedabad's BRTS is successful in the country, Indore Mayor will discuss with the Chie
इंदौर बीआरटएस - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

भोपाल बीआरटीएस (बस ट्रांजिट रैपिड सिस्टम) को हटाए जाने के फैसले के बाद इंदौर बीआरटीएस एक बार फिर चर्चाओं में है। इंदौर बीआरटीएस की बस लेने को हटाने की मांग पहले उठ चुकी है और इसका मामला कोर्ट तक भी पहुंच चुका है लेकिन यह भी सच है कि इंदौर का बीआरटीएस देश का दूसरा सफल बीआरटीएस है।

विज्ञापन

अहमदाबाद के बाद इंदौर में ही लोक परिवहन का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा जबकि दिल्ली, भोपाल, पुणे बीआरटीएस अनदेखी के शिकार हुए।

इंदौर में हर दिन एक लाख से ज्यादा यात्री आई बस का सफर करते है। बीआरटीएस को लेकर हाई कोर्ट में याचिका लगाने वाले किशोर कोडवानी का कहना है कि सड़क सब के लिए होती है। किसी एक वाहन के लिए डेडिकेटेड लेन की अवधारणा ही गलत है।

विज्ञापन

इंदौर में बीआरटीएस के कारण 11 किलोमीटर के हिस्से में बार बार यातायात बाधित होता है। हमारा पक्ष हम कोर्ट में भी कई बार रख चुके है। इस मामले में इंदौर मेयर पुष्य मित्र भार्गव का कहना है कि इंदौर का बीआरटीएस देश का दूसरा सफल बीआरटीएस है। यह एक प्रोगेसिव स्टेप साबित हुआ। फिर भी इस मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव से विमर्श किया जाएगा। भोपाल में क्या परिणाम आते है इसका अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई सौ करोड़ में बना था इंदौर बीआरटीएस

11 साल पहले इंदौर के साढ़े 11 किलो मीटर लंबाई में ढाई सौ करोड़ की लागत से बीआरटीएस बनकर तैयार हुआ था। देश में सबसे पहले इंदौर का प्रोजेक्ट ही मंजूर हुआ था। निरंजनपुर से राजीव गांधी प्रतिमा तक 30 से ज्यादा बस स्टॉप बनाए गए है।



बस की लेन में दूसरे वाहनों का आवागमन नहीं हो सकता। उसमें बस के अलावा एम्बुलेंस ही चल सकती है। बस लेन के अलावा मोटर व्हीकल लेन, सर्विस रोड, सायकल ट्रेक और फुटपाथ भी बनाए गए है। इंदौर में दिनभर में आईबस में 80 हजार से एक लाख लोग सफर करते है। भोपाल में बीआरटीएस 30 किलोमीटर से ज्यादा लंबा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed