फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Obstructive construction removed from Sarvate bus stand from Gangwal, road could not be built for thre

Indore: गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड हटे बाधक निर्माण, तीन साल से नहीं बन पाई सड़क

Sun, 16 Feb 2025 03:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sun, 16 Feb 2025 03:19 PM IST
सार

रविवार को पांच से लेकर आठ फुट तक मकानों के बाधक हिस्से तोड़े गए। चौड़ाई की जद में दो-तीन मंजिला मकान बाधक थे। जिन्हें पोकलेन की मदद से हटाया गया। अभी भी 40 से ज्यादा बाधक निर्मार पूरे मार्ग में है, जिन्हे आने वाले दिनों में हटाया जाएगा।

विज्ञापन
Indore: Obstructive construction removed from Sarvate bus stand from Gangwal, road could not be built for thre
सिरपुर तालाब से हटाए अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में दो बस स्टैंडों को जोड़ने वाली सरवटे गंगवाल बस स्टैंड का निर्माण तीन साल पहले शुरू हुआ था,लेकिन अभी तक बाधक हिस्से ही नहीं हटे। रविवार को नगर निगम का अमला दो पोकलेन, जेसीबी और 50 से ज्यादा श्रमिक लेकर बाधक हिस्सा हटाने पहुंचा।

विज्ञापन



पंद्रह से ज्यादा बाधक हिस्से हटाए गए। अब मार्ग के जिन हिस्सों में पर्याप्त चौड़ाई है, वहां अब नगर निगम सड़क बनाएगा। बाधक हिस्से तोड़े जाने का रहवासियों ने विरोध भी किया।

विज्ञापन

 

उनका कहना था कि तीन साल पहले भी बाधक निर्माण बड़ी संख्या में तोड़े गए, लेकिन सड़क नहीं बनाई जा रही है, फिर क्यों लोगों के निर्माण क्यों तोड़े जा रहे है। अफसरों ने कहा कि मास्टर प्लान में मार्ग की जो चौड़ाई है। उसके हिसाब से नोटिस दिए गए है और उतने ही हिस्से में निर्माण तोड़े जा रहे है। दोनो स्टेशनों के बीच मच्छीबाजार, बियाबानी, जूनी इंदौर क्षेत्र में 80 से ज्यादा निर्माण पूर्व में तोड़े जा चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन



रविवार को पांच से लेकर आठ फुट तक मकानों के बाधक हिस्से तोड़े गए। चौड़ाई की जद में दो-तीन मंजिला मकान बाधक थे। जिन्हें पोकलेन की मदद से हटाया गया। अभी भी 40 से ज्यादा बाधक निर्मार पूरे मार्ग में है, जिन्हे आने वाले दिनों में हटाया जाएगा। अफसरों का कहना है कि सिंहस्थ मेले के समय दोनो स्टेशनों के बीच की सड़क पर ट्रैफिक रहेगा। इस कारण सड़क की चौड़ा किया जा रहा है।

तालाब के केचमेंट एरिया से हटाए मकान

सिरपुर तालाब के केचमेंट एरिया से भी रविवार को सात मकान तोड़े गए। यह हिस्सा ग्रीन बेल्ट में है। वहां अवैध निर्माण भी हो रहे है। कुछ निर्माणाधीन मकानों को भी तोड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed