फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: No trees left, now green net installed at intersections of Indore to protect from sunlight

Indore:पेड़ बचे नहीं, अब धूप से बचने के लिए इंदौर के चौराहों पर लगाई ग्रीन नेट

Wed, 22 May 2024 01:09 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 22 May 2024 01:09 PM IST
सार

इंदौर के प्रमुख मार्गों के सिग्नल रेड होने वाहन चालकों को एक से डेढ़ मिनट तक खड़े रहना पड़ता है। सिग्नल पर कई चार पहिया वाहन भी खड़े रहते है।  इस कारण वाहन के आसपास ज्यादा गर्म हवा रहती है। इस कारण चौराहों पर  तापमान एक-डेढ़ डिग्री ज्यादा रहता है।
 

विज्ञापन
Indore: No trees left, now green net installed at intersections of Indore to protect from sunlight
चौराहों पर लगाई ग्रीन नेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शहर के प्रमुख मार्गों के सिग्नल रेड होने पर वाहन चालकों को प्रचंड गर्मी में एक से डेढ़ मिनट तक खड़े रहना पड़ता है। सिग्नल पर कई चार पहिया वाहन भी खड़े रहते हैं। इन वाहनों के इंजन व एसी की गर्मी के चलते उनके आसपास ज्यादा गर्म हवा रहती है। इस कारण चौराहों पर तापमान एक-डेढ़ डिग्री ज्यादा रहता है। इसलिए दूसरे शहरों की तर्ज पर इंदौर में भी चौराहों व सड़कों पर अब धूप से बचने के लिए ग्रीन नेट का सहारा लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद की पहल पर फिलहाल वायएन रोड स्थित लैंटर्न चौराहे पर दो तरफ ग्रीन नेट लगाई गई है। तपती गर्मी में ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट के नीचे खड़े होकर वाहन चालक राहत महसूस कर रहे हैं। पहले लैंटर्न चौराहे पर पहले काफी पेड़ हुआ करते थे, लेकिन 20 साल पहले बनी बांड सड़क के लिए इस मार्ग से सैकड़ों पेड़ काट गए। गर्मी में लोग पेड़ों की घनी छाया को तरस रहे हैं और विकल्प के तौर पर प्लास्टिक की ग्रीन नेट का सहारा लिया जा रहा है। बीते तीन दिनों से इंदौर में पारा 41 डिग्री से ज्यादा है और दोपहर में जो लोग काम के सिलसिले में घरों से निकल रहे हैं, उन्हें तेज गर्मी और उमस से परेशान होना पड़ रहा है। धूप से बचाव के लिए ग्रीन नेट का प्रयोग अन्य चौराहों पर भी नगर निगम और पुलिस का ट्रैफिक विभाग कर सकता है। 
विज्ञापन


रायपुर, भिलाई समेत कई शहरों में लगे ग्रीन नेट
रायपुर, भिलाई समेत देश के कई शहरों में चौराहों पर इस तरह की ग्रीन नेट लगाई गई है। इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र के व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए पूरी 56 दुकानों पर इस तरह की नेट लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सालभर में काटे 4000 से ज्यादा पेड़ 
इंदौर के पांच प्रमुख चौराहों पर ब्रिज बन रहे हैं। इनमें से दो ग्रीन बेल्ट पर ही आकार ले रहे हैं। ब्रिज निर्माण में बाधक 4000 से ज्यादा पेड़ों को काटा गया। खजराना चौराहा और फूटी कोठी चौराहा पर ब्रिज के लिए ग्रीन बेल्ट का बड़ा हिस्सा उजाड़ा गया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed