फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Young Woman Dies Heart Attack Suspected

Indore News: शादी में डांस करते हुए युवती को आया हार्ट अटैक, 12 की उम्र में इसी तरह भाई भी गुजरा

Mon, 10 Feb 2025 07:59 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Feb 2025 07:59 AM IST
सार

Indore News: विदिशा में एक शादी समारोह के दौरान डांस करते वक्त एक युवती की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवती ने एक महीने से डांस की तैयारी की थी और अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने आई थी।
 

विज्ञापन
Indore News Young Woman Dies Heart Attack Suspected
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

विदिशा में एक शादी समारोह में महिला संगीत के कार्यक्रम के दौरान मंच पर डांस करते-करते एक युवती की मौत हो गई। युवती इंदौर की रहने वाली थी और अपनी कजिन सिस्टर की शादी में शामिल होने के लिए विदिशा आई थी। यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है। इसका वीडियो रविवार को सामने आया, जिसमें देखा जा सकता है कि परिणीता (23) नाम की युवती मंच पर मिक्स्ड सॉन्ग पर डांस कर रही थी। इसी दौरान "लहरा के बलखा के..." गाना बजता है। युवती इस गाने पर डांस स्टेप करती है, लेकिन अचानक खड़े-खड़े ही वह मुंह के बल मंच पर गिर जाती है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि डांस करते वक्त उसे हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी स्टेज पर ही गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन


सीपीआर देने की कोशिश भी की
महिला संगीत का कार्यक्रम शनिवार रात 9 बजे शुरू हुआ था, और करीब 10 बजे परिणीता डांस करते हुए गिर पड़ी। शादी में मौजूद डॉक्टर रिश्तेदारों ने उसे सीआरपी देने की कोशिश की, लेकिन जब कोई हलचल नहीं हुई तो उसे तत्काल विदिशा के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिणीता की मौत के बाद रात में साधारण तरीके से फेरे हुए और रविवार को होने वाले सभी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया गया। चूंकि सारे रिश्तेदार विदिशा में ही थे, इसलिए उसका अंतिम संस्कार यहीं पर किया गया।
विज्ञापन


भाई भी हार्ट अटैक से बचपन में गुजर गया
परिणीता के पिता सुरेंद्र कुमार जैन और माता बिंदु जैन हैं। उनके पिता स्वस्तिका इन्वेस्टमेंट कंपनी में विजयनगर एरिया के ब्रांच हेड हैं, और उनका घर इंदौर के साउथ तुकोगंज में है। परिणीता का एक जुड़वा भाई था, जिसकी 12 साल की उम्र में साइकिल चलाते हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। परिणीता की शादी में शामिल होने के लिए वह एक महीने से डांस की तैयारी कर रही थी। घर में उसे "मौनी" के नाम से बुलाया जाता था। उसने एमबीए किया था और वह प्राइवेट जॉब करती थी। शादी के कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए उसने काम से छुट्टी ली और 3 फरवरी को राघौगढ़ पहुंची थी, जहां उसने शादी के कार्यक्रमों में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed