फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Work to demolish dangerous houses begins before monsoon, 125-year-old house demolished in Mukerip

Indore News: मानसून के पहले खतरनाक मकानों को तोड़ने का काम शुरू, मुकेरीपुरा में तोड़ा सवा सौ साल पुराना मकान

Sat, 06 Jun 2026 12:46 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 06 Jun 2026 12:46 PM IST
सार

बारिश के मौसम में जर्जर मकानों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए इंदौर नगर निगम ने खतरनाक भवनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को मुकेरीपुरा क्षेत्र में सवा सौ साल पुराने एक जर्जर मकान को जेसीबी की मदद से ढहा दिया गया।

विज्ञापन
Indore News: Work to demolish dangerous houses begins before monsoon, 125-year-old house demolished in Mukerip
तोड़ा सवा सौ साल पुराना मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में अब नगर निगम खतरनाक मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर चुका है। बारिश में खतरनाक मकान हादसों की वजह बनते हैं और लोगों की जानें जाती हैं। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए नगर निगम के अफसर अभी से मकानों को तोड़ने का काम शुरू कर चुके हैं। नगर निगम की खतरनाक भवनों की सूची में डेढ़ सौ से ज्यादा मकान शामिल हैं, लेकिन ज्यादातर मामले कोर्ट में होने की वजह से उन्हें तोड़ने में नगर निगम को परेशानी आती है।

विज्ञापन

 

शनिवार सुबह नगर निगम की रिमूवल गैंग मुकेरीपुरा पहुंची। यहां मस्जिद के पास बने मकान को जेसीबी की मदद से तोड़ने का काम शुरू किया गया। मकान के ज्यादातर हिस्से जर्जर थे, उन्हें हटाने में ज्यादा परेशानी नहीं आई और डेढ़ घंटे में मकान मलबे के ढेर में तब्दील हो गया।

विज्ञापन

सवा सौ साल पहले बना था

पांच हजार से ज्यादा वर्गफीट में बने इस मकान का निर्माण सवा सौ साल पहले हुआ था। ऊपरी मंजिल खतरनाक हो चुकी थी, इसलिए वहां कोई नहीं रहता था, लेकिन नीचे की दुकानों में कारोबार होता था। मकान की खतरनाक स्थिति को देखते हुए पिछले दिनों नगर निगम ने नोटिस दिया था। इसके बाद शनिवार सुबह अमला उसे हटाने पहुंचा। इंदौर में अन्य खतरनाक मकानों को भी नगर निगम ने चिन्हित किया है। आने वाले दिनों में उन्हें भी हटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर में पिछले साल रानीपुरा क्षेत्र में एक मकान गिर गया था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, पांच साल पहले इंदौर के सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में एक होटल भी गिर गई थी, जिसमें दस लोगों की मौत हो गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed