{"_id":"68f888382a8da1737608e62e","slug":"indore-news-women-s-world-cup-england-vs-australia-match-holkar-stadium-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच रहा फीका, नहीं मिले दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच रहा फीका, नहीं मिले दर्शक
Wed, 22 Oct 2025 06:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 22 Oct 2025 06:38 PM IST
सार
Indore News: इंदौर में आज विमेंस वर्ल्ड कप के तहत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला गया। दोपहर 3 बजे से होलकर स्टेडियम में शुरू हुए इस मैच के लिए इंदौरियों में उत्साह नजर नहीं आया।
विज्ञापन
स्टेडियम आधे से अधिक खाली रहा
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विस्तार
इंदौर में आज विमेंस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच खेला गया। दोपहर 3 बजे से शुरू हुए इस मैच के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक भी डायवर्ट किया। चूंकि दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं, इसलिए उन्होंने आज खुद को परखा। मैच के लिए इंदौर की जनता में खासा उत्साह नजर नहीं आया। स्टेडियम की अधिकांश सीटें खाली ही रह गईं। फेस्टिवल सीजन होने की वजह से अच्छे प्रतिसाद की उम्मीद थी लेकिन टीमों को खास दर्शक नहीं मिल सके। यह वर्ल्ड कप सीरीज का 23वां मैच है। इससे पहले रविवार को हुए भारत और इंग्लैंड के मैच में सभी टिकट बिक गए थे। पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था और गजब का उत्साह देखने को मिला था।
दोनों ही टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं
ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 में से चार मैच जीतकर दूसरे पायदान पर है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, भारत और बांग्लादेश को हराया है, जबकि श्रीलंका के विरुद्ध मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया। वहीं, इंग्लैंड की टीम भी पांच में से 4 मुकाबले जीत चुकी है। नेट रन रेट में मामूली अंतर के चलते इंग्लैंड की टीम तीसरे पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने अब तक साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत को शिकस्त दी है, जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहा। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर चुकी हैं।
यह भी पढ़ें...
Indore News: NTA को हाई कोर्ट का झटका, छुट्टी के दिन सुनवाई कर NEET की छात्रा को दी बड़ी राहत
विज्ञापन
इंग्लैंड ने भारत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई
भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को मैच हुआ था। होलकर स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। इसमें टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री भी कर ली है।
2 बजे से मैच समाप्त होने तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक
रेसकोर्स रोड एवं आसपास के इलाके में मैच के चलते दोपहर 2 बजे से मैच समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्सन किया गया। होलकर स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश के लिए हुकुमचंद घंटाघर की ओर से तथा पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों का प्रवेश जंजीरवाला चौराहा से हुआ। लैंटर्न तरफ से आने वाले दर्शक पैदल ही स्टेडियम तरफ आए। पुलिस ने दर्शकों से निवेदन किया कि लोक परिवहन वाहनों का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें।
आज इस तरह रही ट्रैफिक व्यवस्था
विवेकानंद स्कूल एवं बास्केटबाल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहनों का प्रवेश घंटाघर की ओर से हुआ।
पासधारी वाहनों को छोड़कर किसी भी वाहन का प्रवेश स्टेडियम की ओर प्रतिबंधित रहा।
लैंटर्न चौराहा से जंजीरावाला चौराहे की ओर का मार्ग दोपहर 1 बजे से मैच समाप्ति तक पासधारी वाहनों/इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। वाहनों को रोड की एक साइड पर यातायात चलाया गया।
एमजी रोड तथा रेसकोर्स रोड, भंडारी ब्रिज एवं राजकुमार ब्रिज के सर्किल में लोडिंग वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहा।
सिटी बस तथा पासधारक वाहनों को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के सवारी वाहन आवश्यकता अनुसार रीगल तिराहा से मधुमिलन की ओर डायवर्ट रहे।
टीमें इस तरह हैं
इंग्लैंड की टीम: टैमी ब्यूमोंट, एमी जोन्स (विकेट कीपर), हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), सोफिया डंकले, एम्मा लैंब, एलिस कैप्सी, चार्लोट डीन, सोफी एक्लेस्टोन, लिन्सी स्मिथ, लॉरेन बेल, सारा ग्लेन, एम अलॉर्ट, लॉरेन फाइलर, डेनिएल व्याट-हॉज।
ऑस्ट्रेलिया की टीम: जॉर्जिया वोल, फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेट कीपर), एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयर हैम, अलाना किंग, मेगन शट्ट, डार्सी ब्राउन, किम गार्थ, हीदर ग्राहम, सोफी मोलिनेक्स।