{"_id":"6652e32723cb98119e0f6eef","slug":"indore-news-woman-s-body-found-in-a-sack-in-indore-suspicion-of-murder-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, इसलिए बोरे में भरकर फेंक दी महिला की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, इसलिए बोरे में भरकर फेंक दी महिला की लाश
Sun, 26 May 2024 12:52 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sun, 26 May 2024 12:52 PM IST
सार
पुलिस को सिरपुर के बांक क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी थी कि क्षेत्र में एक बोरे के पास से बदबू आ रही है। पुलिस अफसर जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बोरे में एक महिला का शव है। इसके बाद एफएसएल दल और स्निफर डाॅग भी मौके पर पहुंचे, ताकि सुराग मिल सके।
विज्ञापन
पुलिस को इंदौर मेें महिला का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धार रोड स्थित इंदौर के सिरपुर क्षेत्र के बांक में रविवार सुबह एक महिला का शव बोरे में बंद मिलने से हड़कंप मच गया। बस्ती में मिले इस बोरे में महिला के हाथ बंधे हुए थे। पुलिस को आशंका जताई थी महिला की किसी अन्य स्थान पर हत्या की गई और फिर शव लाकर यहां फेंका गया, लेकिन शाम को पुलिस ने गुत्थी सुलझा ली। महिला एक पेंटर के साथ लिव इन में रह रही थी। पेंटर का कहना है कि उसके पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, इसलिए उसने शव को बोरे में भरकर फेंक दिया।
विज्ञापन
मृत महिला का नाम आश नरगावे था और वह क्षेत्र में ही रहती थी। वह पेंटर मदन नरगावे के साथ लिव इन में रहती थी। मदन ने पुलिस को बताया कि आशा कई दिनों से बीमार थी। दो दिन पहले उसकी घर पर ही मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, इसलिए आशा के शव को बोरे में रख दिया था। मदन ने बताया कि बदबू आने लगी तो दूसरे किराएदारों ने मकान मालिक को कहा। मकान मालिक को मैंने कहा कि चूहा मर गया होगा, इसलिए बदबू आ रही है। बाद में मैंने शव को बस्ती के एक हिस्से में फेंक दिया। पुलिस को अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है, ताकि मौक के कारणों का पता चल सके।
विज्ञापन
यह था मामला
चंदन नगर थाना पुलिस को सिरपुर के बांक क्षेत्र के लोगों ने सूचना दी थी कि क्षेत्र में एक बोरे के पास से बदबू आ रही है। पुलिस अफसर जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि बोरे में एक महिला का शव है। इसके बाद एफएसएल दल और स्निफर डाॅग भी मौके पर पहुंचे, ताकि सुराग मिल सके। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस कारण मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब शव की पहचान आशा नरगावे के रूप में हुई तो फिर पुलिस मदन के पास पहुंची और शव मिलने की गुत्थी सुलझ गई। मदन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
