{"_id":"6839bc789b37b0815e0b3480","slug":"indore-news-woman-missing-while-traveling-from-chennai-to-indore-family-files-complaint-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चेन्नई से आ रही चांदनी रास्ते में लापता, परिवार की सांसें अटकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चेन्नई से आ रही चांदनी रास्ते में लापता, परिवार की सांसें अटकीं
Fri, 30 May 2025 07:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Fri, 30 May 2025 07:41 PM IST
सार
Indore News: चेन्नई से मायके लौट रही चांदनी नामक महिला के इंदौर न पहुंचने पर परिवार चिंतित हो गया है। महिला ने आखिरी बार बैतूल से कॉल किया था, लेकिन दोपहर तक वह घर नहीं पहुंची और उसका मोबाइल भी बंद आ गया।
विज्ञापन
चांदनी
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में मायके लौट रही चांदनी नामक महिला के अचानक लापता हो जाने से परिवार में हड़कंप मच गया है। महिला ने अपनी अंतिम बातचीत 29 मई की सुबह बैतूल स्टेशन से की थी, जिसमें उसने बताया था कि वह दोपहर करीब 2 बजे इंदौर पहुंचेगी लेकिन उसके बाद से न तो वह घर पहुंची और न ही उसका मोबाइल नंबर चालू है। महिला के लापता होने की खबर मिलते ही परिवार ने तुरंत जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
चेन्नई से इंदौर आ रही थी महिला
परिवार के अनुसार चांदनी 28 मई को सुबह चेन्नई से ट्रेन में सवार हुई थी और 29 मई को बैतूल पहुंची थी। वहीं से उसने कॉल कर परिजनों को जानकारी दी थी कि वह इंदौर के लिए रवाना हो रही है और दोपहर तक पहुंचेगी। दोपहर 3 बजे तक घर नहीं पहुंचने और मोबाइल बंद होने के कारण परिवार वालों को चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने चांदनी के पति नितिन बडोले से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने भी चांदनी से बात न हो पाने की बात कही।
पति चेन्नई में करता है व्यवसाय
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चांदनी की शादी दो वर्ष पूर्व चेन्नई निवासी नितिन बडोले से हुई थी। नितिन वहां एक निजी कारखाना चलाते हैं। महिला कुछ समय के लिए मायके इंदौर लौट रही थी। रास्ते में अचानक उसका संपर्क टूट जाना और लापता हो जाना संदेह की स्थिति उत्पन्न कर रहा है। परिजन लगातार पुलिस के संपर्क में हैं और महिला की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज की मदद से तलाश जारी
जीआरपी पुलिस ने बैतूल रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को जांच में लिया है ताकि महिला की अंतिम लोकेशन का पता लगाया जा सके। पुलिस विभिन्न संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। अब तक महिला की कोई जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में प्रगति होगी और चांदनी का सुराग लगाया जाएगा।