फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Witness of Ranjit Prabhat Pheri murder case received death threats, pressured not to testify.

Indore News: रणजीत प्रभातफेेरी हत्याकांड के गवाह को मिली जान से मारने की धमकी, गवाही न देने के लिए बनाया दबाव

Mon, 01 Apr 2024 10:04 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Mon, 01 Apr 2024 10:04 PM IST
सार

चार जनवरी को रणजीत हनुमान की प्रभातफेेरी के दौरान धक्का लगाने की बात पर गोमा की फेल निवासी शुभम रघुवंशी का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान एक युवक ने शुभम के गले पर चाकू मार दिया था।

विज्ञापन
Indore News: Witness of Ranjit Prabhat Pheri murder case received death threats, pressured not to testify.
इंदौर में गवाह को मिली धमकी - फोटो : social media

विस्तार

इंदौर मेें रणजीत हनुमान प्रभातफेरी मेें हुई एक युवक की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। हत्या का प्रकरण कोर्ट में चल रहा है और मुख्य गवाह मृतक का भाई है। उसे धमकी मिली है कि यदि कोर्ट में गवाही दी तो उसे जान से मार देंगे। छोटे भाई ने पुलिस को इसकी शिकायत की है। पुलिस ने केस दर्ज किया हैै। इस हत्याकांड मेें एक भाजपा पार्षद का रिश्तेदार भी शामिल है।

विज्ञापन

चार जनवरी को रणजीत हनुमान की प्रभातफेेरी के दौरान धक्का लगाने की बात पर गोमा की फेल निवासी शुभम रघुवंशी का कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इस दौरान एक युवक ने शुभम के गले पर चाकू मार दिया था।

विज्ञापन


गले की नस कटने के कारण काफी खून बह गया और अस्पताल जाने से पहले शुभम की मौत हो गई।इस मामले में पुलिस ने यश और युवराज को गिरफ्तार कर लिया था।

इस हत्याकांड में शुभम का छोटा भाई सौरभ रघुवंशी मुख्य गवाह है। वह एक निजी कंपनी में काम करता है। वह अपनी मां के साथ तुकोगंज थाने पहुंचा और कहा कि रात को वह बस्ती की किराने की दुकान पर खड़ा था। तभी अभिषेक शर्मा निवासी भागीरथपुरा बाइक से आया और उसने मुझसे कहा कि यदि तुझे जान प्यारी है तो कोर्ट में जाकर गवाही मत देना।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसने गालियां भी दी। सौरभ और उसके साथियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह भाग गया। पुलिस ने सौरभ की शिकायत पर अभिषेक शर्मा के खिलाफ जान से मारने की धमकी देेने का केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed