फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Wife complains husband did not make relationship on the pretext of slip disc Uncle father-in-law posted in police department keeps evil eye

Indore News: महिला की शिकायत- पति ने स्लिप डिस्क के बहाने संबंध बनाने से किया इनकार, चाचा ससुर की है बुरी नजर

Mon, 04 Jul 2022 01:46 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 04 Jul 2022 01:46 PM IST
सार

एक महिला ने अपने पति, जेठ और चाचा ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। आरोप लगाए हैं कि पति ने स्लिप डिस्क का बहाना बनाकर संबंध नहीं बनाए। चाचा ससुर पंजाब पुलिस में हैं और वे बुरी नजर रखते हैं। दहेज के लिए सताकर मारपीट करते हैं।

विज्ञापन
Indore News: Wife complains husband did not make relationship on the pretext of slip disc Uncle father-in-law posted in police department keeps evil eye
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निजी स्कूल के खेल प्रशिक्षक पर उसकी पत्नी ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पंजाब पुलिस में पदस्थ चाचा ससुर पर भी आरोप लगाए हैं कि वह उस पर बुरी नजर रखते हैं। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति, जेठ और चाचा ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लसूड़िया पुलिस ने 30 वर्षीय विवाहिता की रिपोर्ट पर उसके पति प्रदीप बिल्लौरे, जेठ घनश्याम बिल्लौर ओर चाचा ससुर महेन्द्र बिल्लौरे के खिलाफ मारपीट, धमकाने ओर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसे प्लॉट और कार के नाम से आठ माह से परेशान किया जा रहा था। इस बात को लेकर एक दिन पहले आरोपियों ने मारपीट भी की थी। पीड़िता ने बताया कि 1 जुलाई को उसका जन्मदिन था। जिसमें माता-पिता और भाई उससे मिलने आने वाले थे। यहां जेठ, ससुर और पति ने कार और प्लॉट के नाम पर दबाव बनाया। जब मैं इस बात पर राजी नहीं हुई तो बुरी तरह पीटा। बाद में पिता को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और मामले में केस दर्ज करा दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक उसके पति प्रदीप स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने के लिए प्लॉट की मांग कर रहे हैं, वहीं 20 लाख रुपये कीमत की कार भी मांग रहे हैं। वह शादी के पहले राजेन्द्र नगर इलाके में कैफे संचालित करती थी। प्रदीप समाजिक रूप से परिचित था। उसका पहले रिश्ता तय हुआ। कुछ समय बाद प्रदीप ने इसे तोड़ दिया। करीब छह माह बाद वह फिर से महिला के घर चाचा महेन्द्र को लेकर पहुंचा। 21 नवबंर 2021 को उनकी पारिवारिक रीति-रिवाज से शादी हो गई। लाखों रुपये की ज्वेलरी के साथ परिवार ने पूरा खर्च दिया। शादी के अगले ही दिन से पति ने कमर दर्द के बहाने पत्नी से संबंध नहीं बनाए। बाद में डिस्क स्लीप होने की बात कही। चार माह तक उपचार कराते रहे। इसी दौरान चाचा महेन्द्र बिना बताए पीड़िता के कमरे में घुस जाते ओर गलत तरीके से बात करते। पीड़िता ने अपने पति को यह बात बताई तो उसने मारपीट कर दी। यह भी कहा कि चाचा जो भी कहे, उसे मानना पड़ेगा। पुलिस ने इस मामले में पीड़िता के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed