{"_id":"66c45849bb32d87d2d05c445","slug":"indore-news-weather-imd-mausam-rain-temperature-update-forecast-today-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: बारिश ने दी राहत, तीन दिन से पारा 31 पार, सूखा बीत गया सावन, आज से भादौ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: बारिश ने दी राहत, तीन दिन से पारा 31 पार, सूखा बीत गया सावन, आज से भादौ शुरू
Tue, 20 Aug 2024 02:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Tue, 20 Aug 2024 02:18 PM IST
सार
इंदौर में मंगलवार को 11 बजे के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। अगस्त का महीना भी सूखा ही बीत रहा है।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर में मंगलवार को लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। सुबह 11 बजे के बाद इंदौर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। कई जगह तो सड़कों पर पानी भर गया। एक घंटे तक चली बारिश ने लगभग पूरे शहर को भिगो दिया। तीन दिन से इंदौर में दिन का तापमान 31 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। रक्षा बंधन पर तो तापमान 32 डिग्री पार रहा जिससे लोगों को अगस्त माह में अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास है। दस सालों में ऐसा तीसरी बार हुआ है जब तापमान 32 डिग्री पास पहुंचा है।
कैसे बढ़ रहा तापमान
शनिवार को दिन का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस
रविवार को दिन का तापमान 31.8 पर पहुंच गया
सोमवार को दिन का तापमान 32.4 रिकार्ड किया गया
गर्मी से परेशान हो रहे लोग
सोमवार को दिन का तापमान 32.4 (+4) डिग्री और रात का तापमान 24 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। विवार को दिन का तापमान 31.8 (+3) डिग्री और रात का तापमान 23.4 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मंगलवार को भी सुबह से लोग गर्मी की वजह से परेशान थे लेकिन 11 बजे के बाद हुई बारिश ने राहत दे दी।
सूखा बीत रहा सावन
खास बात यह कि इस बार सावन बिना झड़ी के बीत गया। आज से भादौ शुरू हो गया। इस महीने बादल तेज बरसते हैं, लेकिन अगले तीन-चार दिन तेज बारिश के आसार नहीं हैं। इस बार अगस्त में सिर्फ 3 इंच बारिश हुई है जबकि सीजन की बारिश 17 इंच ही हुई है। यह कुल कोटे की बारिश (36) इंच से भी कम है।