Indore News: वक्फ बोर्ड ने कई लोगों की संपत्ति पर कब्जा किया, बिना कानूनी प्रक्रिया के जमीनों पर दावे हो रहे
भाजपा की पूर्व मंत्री और विधायक उषा ठाकुर ने वक्फ बोर्ड के मामले में बयान दिया है। उन्होंने जनता से इस मामले पर अडिग रहने की अपील भी की है। उनके बयान से राजनीति गरमा गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वक्फ बोर्ड के मामले में भाजपा की विधायक और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि देशभक्तों को इस मुद्दे पर डटकर खड़े रहना चाहिए। भाजपा की पूर्व कैबिनेट मंत्री और इंदौर जिले के महू विधानसभा की वर्तमान विधायक उषा ठाकुर ने इंदौर कलेक्ट्रेट ऑफिस में मीडिया से चर्चा करते हुए यह बयान दिया। ठाकुर ने वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि ‘आधे हिंदुस्तान पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है।’
उषा ठाकुर ने संसद में वक्फ बोर्ड को लेकर लाए गए संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि सभी देश भक्तों को इस मुद्दे पर डट कर खड़ा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘भारत संविधान से चलने वाला देश है और संविधान हमारी आत्मा है। इसके विरुद्ध कोई भी कार्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’
मौजूदा वक्फ कानून में न अपील न दलील
उषा ठाकुर ने वक्फ बोर्ड को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वक्फ संबंधी मौजूदा कानून ऐसा है कि जहां ‘न कोई अपील है और न ही कोई दलील’। बिना कानूनी प्रक्रिया के जमीनों पर दावा किया जाता है। उषा ठाकुर के अनुसार, वक्फ बोर्ड बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के किसी भी जमीन पर दावा कर सकता है और इसे अपनी संपत्ति घोषित कर सकता है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में बिना प्रमाण या दस्तावेजों के समय के साथ इस तरह के दावे किए गए हैं, जिससे लोगों की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा हो चुका है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि जो भारतीय संविधान के अनुसार प्रमाणित दस्तावेज रखते हैं, उन्हें उनकी संपत्तियों का अधिकार मिलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संविधान का पालन हर नागरिक और संस्था के लिए अनिवार्य है, और किसी भी अकारण दावे को निरस्त किया जाना चाहिए।
बयानों से चर्चा में रहती हैं उषा ठाकुर
विधायक उषा ठाकुर इससे पहले कई बार विवादित बयान दे चुकी हैं। वे गरबा पांडालों, भारत पाकिस्तान विवाद और धार्मिक आधार पर आरक्षण के खिलाफ कई बार बयान दे चुकी हैं। उनके बयानों की वजह से वे अक्सर चर्चा में रहती हैं।
