फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore-news-violin-show-venue-shifted-due-to-tax-notice

Indore News: टैक्स से बचने का नया फॉर्मूला! इंदौर में शो से पहले ही बदला वेन्यू

Fri, 09 May 2025 08:15 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 09 May 2025 08:15 PM IST
सार

Indore News: आयोजक किसी भी कर और अनुमति की प्रक्रिया से बच गए हैं। इस घटनाक्रम ने अन्य आयोजकों को भी नए रास्ते दिखाए हैं, जिससे भविष्य में ऐसे आयोजन नगर निगम क्षेत्र से बाहर किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
indore-news-violin-show-venue-shifted-due-to-tax-notice
इंदौर नगर निगम में घोटाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायलिन वादन का एक बहुप्रतीक्षित शो आज शुक्रवार को इंदौर में आयोजित होने वाला था, लेकिन इंदौर नगर निगम की ओर से भेजी गई एक चिट्ठी के कारण कार्यक्रम के आयोजकों को शो का स्थान बदलना पड़ा। अब यह कार्यक्रम इंदौर नगर निगम की सीमा से बाहर राऊ क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। पहले यह शो इंदौर के लाभगंगा स्थित एक स्थल पर तय था, लेकिन नगर निगम के हस्तक्षेप के चलते इसे दिल्ली कॉलेज, राऊ में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मनोरंजन कर को लेकर लंबे समय से विवाद
पिछले कुछ महीनों से इंदौर शहर में आयोजित होने वाले लाइव संगीत कार्यक्रमों को लेकर नगर निगम और आयोजकों के बीच मनोरंजन कर को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। नगर निगम हर ऐसे कार्यक्रम के टिकटों से 10 प्रतिशत मनोरंजन कर वसूलने की मांग करता है, जिससे आयोजक असहज महसूस कर रहे हैं। कुछ कार्यक्रमों में इस कारण से आयोजकों और निगम अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हो चुकी है। वायलिन वादक ऋषभ शर्मा का यह शो भी इसी कर विवाद की भेंट चढ़ गया, जिसके चलते आयोजन स्थल में बदलाव करना पड़ा।
विज्ञापन


आयोजकों ने निगम सीमा से बाहर ले जाकर निकाला समाधान
इस शो के आयोजकों को दो दिन पूर्व नगर निगम की प्रभारी अपर आयुक्त लता अग्रवाल की ओर से नोटिस प्राप्त हुआ, जिसमें उन्हें कहा गया कि बेचे गए टिकटों की राशि का 10 प्रतिशत मनोरंजन कर के रूप में नगर निगम में जमा करें, तभी कार्यक्रम की अनुमति दी जाएगी। इस नोटिस के बाद आयोजकों ने तत्काल निर्णय लेते हुए कार्यक्रम का स्थान नगर निगम की सीमा से बाहर राऊ नगर पंचायत क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया। राऊ क्षेत्र नगर निगम की सीमा में नहीं आता, जिससे अब निगम इस कार्यक्रम में किसी भी तरह की दखल नहीं दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र बन सकते हैं भविष्य के कार्यक्रम स्थलों
कार्यक्रम स्थल में हुए इस बदलाव ने अन्य कार्यक्रम आयोजकों के लिए भी एक नया रास्ता खोल दिया है। जिस तरह से आयोजकों ने नगर निगम की कर प्रणाली से बचने के लिए कार्यक्रम को निगम की सीमा से बाहर ले जाकर आयोजित किया, उसी तरह अब अन्य कार्यक्रम भी संभवतः इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानांतरित किए जा सकते हैं। यह रणनीति भविष्य में मनोरंजन कर से बचने और प्रशासनिक अड़चनों से दूर रहने का एक प्रभावी विकल्प बन सकती है। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम के टिकट ऑनलाइन बेचे जा रहे थे और युवाओं में इसे लेकर भारी उत्साह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed