फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Vegetable vendor beaten to death inside Choithram Mandi

चोइथराम मंडी में सब्जी विक्रेता की हत्या: रॉड और डंडों से पीटकर उतारा मौत के घाट, दो संदिग्ध हिरासत में

Fri, 18 Jul 2025 10:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 18 Jul 2025 10:39 PM IST
सार

Indore News: चोइथराम मंडी में शुक्रवार शाम सब्जी विक्रेता विष्णु पंवार की डंडे और रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई। 3-4 हमलावरों ने मंडी के अंदर उस पर हमला किया और फरार हो गए।
 

विज्ञापन
Indore News: Vegetable vendor beaten to death inside Choithram Mandi
विष्णु पंवार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर की चोइथराम फूल मंडी में शुक्रवार शाम एक सब्जी विक्रेता की डंडे और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात मंडी परिसर के भीतर ही हुई, जहां 3 से 4 हमलावरों ने युवक पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


राजेंद्र नगर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विष्णु उर्फ चंपू पंवार (पुत्र अमन पंवार, निवासी गड़बड़ी पुलिया) के रूप में हुई है। वह मंडी में सब्जी बेचने और हम्माली का काम करता था। शुक्रवार शाम कुछ बदमाशों ने उस पर अचानक डंडों और रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पास के अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी और मंडी में स्क्रैप का काम करने वाले व्यापारी गुरु (पुत्र विजय) ने दो हमलावरों की पहचान की है। उसने बताया कि वह खुद चंपू को घायल हालत में अस्पताल ले गया।
विज्ञापन


व्यापारियों से भी विवाद हुआ था
मृतक के पिता ने बताया कि चंपू रोज की तरह सुबह काम पर गया था। उन्होंने दावा किया कि हमलावर मंडी में ही काम करने वाले युवक थे और मृतक उन्हें जानता था। घटना के समय मृतक का छोटा भाई, जो मंडी में ही कार्यरत है, वहां मौजूद नहीं था। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि मृतक चंपू का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले जिला बदर किया जा चुका है। घटना से कुछ समय पहले ही वह एक फल विक्रेता से झगड़ा कर रहा था और अन्य व्यापारियों से भी उसका विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेला हटाने को लेकर विवाद हुआ था
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठेला हटाने को लेकर विवाद हुआ था, संभवतः उसी बात को लेकर हमला किया गया। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि मृतक ब्याज पर पैसे चलाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed