{"_id":"680cf5c703890830ae0b6926","slug":"indore-news-umang-singhar-slams-government-over-tribal-atrocities-census-delay-and-land-mafia-nexus-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: उमंग सिंघार का बड़ा हमला - आदिवासी अत्याचार और भू-माफिया पर सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: उमंग सिंघार का बड़ा हमला - आदिवासी अत्याचार और भू-माफिया पर सरकार को घेरा
Sat, 26 Apr 2025 08:33 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:33 PM IST
सार
Indore News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर में मीडिया से बातचीत करते हुए आदिवासी समुदायों पर बढ़ते अत्याचार, जातिगत जनगणना में देरी, आरएसएस द्वारा पत्रकारिता संस्थानों पर कब्जा और इंदौर में भू-माफियाओं के दबदबे को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह द्वारा पहलगाम हमले को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। सिंघार ने कहा कि पार्टी ने इस मामले को नोटिस में लिया है और इस पर जो भी कार्यवाही करनी होगी, वह पार्टी का आलाकमान करेगा। शनिवार को इंदौर में ‘संविधान बचाओ’ विषय पर मीडिया से चर्चा करते हुए सिंघार ने यह बात कही। उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर आतंकवादियों से मिले होने का आरोप लगाया था और कहा था कि कांग्रेस को उनसे समर्थन वापस लेना चाहिए। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को भी सोच-समझकर बोलने की नसीहत दी थी।
हर व्यक्ति आतंकवादी नहीं
शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तानियों को वापस भेजने के मुद्दे पर सिंघार ने कहा कि हर व्यक्ति आतंकवादी नहीं हो सकता, केवल वे लोग जो अवैध गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें देश से तत्काल निकाला जाना चाहिए। इसके साथ ही सिंघार ने बताया कि जनता को अत्याचार से बचाने के लिए कांग्रेस 'संविधान बचाओ अभियान' शुरू करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य संविधान में निहित सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय जैसे मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा करना है, जिन पर मौजूदा सरकार द्वारा गंभीर आघात किया जा रहा है।
आदिवासी अत्याचार, जनगणना पर सवाल और प्रेस स्वतंत्रता का मुद्दा
प्रदेश में आदिवासी और दलित समुदायों पर अत्याचार के मुद्दे पर सिंघार ने चिंता जताते हुए कहा कि बालाघाट में आदिवासी लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं अत्यंत निंदनीय हैं। पहलगाम हमले को लेकर उन्होंने शोक व्यक्त किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, 2021 की जनगणना नहीं कराए जाने पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह गंभीर षड्यंत्र है, जिससे पिछड़े वर्गों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएसएस पत्रकारों पर अपनी विचारधारा थोपना चाहती है, जिसके लिए माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में अयोग्य शिक्षकों से आरएसएस की विचारधारा पढ़ाई जा रही है। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता पर हो रहे हमलों का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
इंदौर में भू-माफियाओं का दबदबा और सरकार की चुप्पी पर सवाल
इंदौर शहर में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर उमंग सिंघार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इंदौर में कॉलोनियों का निर्माण मास्टर प्लान के अनुसार नहीं, बल्कि भू-माफियाओं की मर्जी से हो रहा है। सरकार धारा 16 के तहत नई कॉलोनियों को पर्दे के पीछे से अनुमति दे रही है। जनता के पैसों का दुरुपयोग करते हुए सड़कों को बार-बार बनाया जा रहा है और ड्रेनेज लाइनों को रातोंरात खोद दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कई घोटाले सामने हैं, लेकिन सरकार इन पर चुप्पी साधे हुए है।