फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news ujjain mahakaleshwar mandir pujari adarsh mishra avni shukla love story news

Indore: महाकाल मंदिर के पुजारी ने कांग्रेस नेता की बेटी से किया प्रेम विवाह, धमकियां मिली तो हाईकोर्ट पहुंचे

Wed, 03 Apr 2024 07:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 03 Apr 2024 07:22 PM IST
सार

युवक और युवती सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे तो यहां पर भी दोनों परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

विज्ञापन
indore news ujjain mahakaleshwar mandir pujari adarsh mishra avni shukla love story news
आशीष और अवनी। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

एक प्रेमी जोड़ा बुधवार को इंदौर हाईकोर्ट में पहुंचा। दोनों ने यहां पर बताया कि एक महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया है। युवती ने कहा कि उसके पिता को यह शादी मंजूर नहीं और वे हमें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के द्वारा हम दोनों को सुरक्षा दी जाए। जब दोनों कोर्ट पहुंचे तो यहां पर भी युवती के पिता पहुंच गए और युवक के परिजन के साथ उनका जमकर विवाद हुआ। युवती के पिता मप्र कांग्रेस में सचिव हैं और युवक महाकाल मंदिर में पुजारी है।
विज्ञापन


युवती ने वीडियो जारी करके मदद मांगी
युवती अवनी शुक्ला का कहना है कि उनके पिता रवि शुक्ला को मेरी और मेरे पति आदर्श मिश्रा की शादी पसंद नहीं है। वे कांग्रेस के बड़े नेता हैं। हमारी शादी को एक महीना बीत चुका है लेकिन हमें लगातार धमकियां मिल रही हैं। हम दोनों बहुत परेशान हो चुके हैं। युवती ने एक वीडियो जारी करके यह भी कहा कि उसे अपने पति आदर्श के साथ सास ससुर की सुरक्षा के लिए भी डर लग रहा है। अवनी ने कहा कि बुधवार को हम सब अपनी सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट पहुंचे तो पिता को हमारे आने की जानकारी मिल गई और वे यहां पर भी आ गए। यहां पति आदर्श मिश्रा और उनके परिवार के लोग पहले से मौजूद थे। यहां पर भी दोनों परिवार के बीच जमकर विवाद हुआ और पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट में भी की धक्का मुक्की
अवनी ने आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट परिसर में भी पिता ने उनके पति आदर्श के साथ धक्कामुक्की की। पिता ने आदर्श के परिवार को भी धमकाया। पुलिस के आने पर विवाद खत्म हुआ और उनके पिता वापस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed