{"_id":"67594ac6fc5c1569c503b906","slug":"indore-news-two-people-committed-suicide-due-to-family-dispute-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: पारिवारिक विवाद और तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: पारिवारिक विवाद और तनाव के चलते दो लोगों ने की आत्महत्या
Wed, 11 Dec 2024 04:18 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:18 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के राउ इलाके में पारिवारिक विवाद के बाद 26 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली, वहीं नंदानगर में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने प्रेम संबंधों के तनाव में फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
Indore News
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर के राउ इलाके में 26 वर्षीय महिला ने अपने पति से विवाद के बाद सुसाइड कर लिया। जानकारी के मुताबिक, परिवार में बेटी की मान का प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम के बाद महिला ने अपने पति से हिसाब-किताब करने की बात की, जिस पर दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद से नाराज होकर पत्नी ने मंगलवार शाम आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
खर्चे की बात पर हुआ पति पत्नी में विवाद
राउ पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम आशा पति सुरेश बागरी है, जो संजय नगर केट रोड की निवासी थी। मंगलवार शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि सुरेश एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता है। 9 नवंबर को बेटी की मान का प्रोग्राम रखा गया था, जिसमें परिवार के लोग शामिल हुए थे। मंगलवार को आशा ने उस प्रोग्राम के खर्चे का हिसाब करने की बात की, लेकिन सुरेश ने इसे बाद में देखने की बात कही। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हो गई। जब सुरेश शाम को घर लौटा तो उसने देखा कि आशा फांसी के फंदे पर झूल रही थी। उसने आसपास के लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा और दो अस्पताल लेकर गया लेकिन डॉक्टरों ने आशा को एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी महिला
सुरेश ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले हुई थी। शादी के तीन साल तक बच्चे नहीं हुए, जिसके बाद उन्होंने बेटी के जन्म पर मान की और हाल ही में उसका प्रोग्राम रखा था। पुलिस ने बताया कि महिला का मायका सोनकच्छ के पास है और मायके पक्ष के बयान अभी दर्ज नहीं हुए हैं। इस घटना में यह भी सामने आया कि महिला ने पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन उन मामलों की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंची थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती के प्रेम में युवक ने की आत्महत्या
इसी दिन नंदानगर में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने भी आत्महत्या कर ली। परदेशी पुरा पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सूर्यांश पुत्र रवि है। उसने अपने घर में फांसी लगाई। मंगलवार को परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटका हुआ पाया। जानकारी के मुताबिक, सूर्यांश ने दो साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने पिता के साथ लाइट डेकोरेशन का काम करता था। उसके परिवार में माता-पिता और दो बहनें हैं। सूर्यांश परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार ने पुलिस को बताया कि सूर्यांश का इलाके में रहने वाली एक लड़की के साथ अफेयर था, जिसे लेकर वह तनाव में था। घटना स्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सूर्यांश के मोबाइल की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके।
