{"_id":"66e70dc717fb6632ca066fb5","slug":"indore-news-two-girls-riding-a-scooty-died-after-being-hit-by-a-bmw-car-in-khajrana-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: खजराना में रफ्तार का कहर, BMW कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: खजराना में रफ्तार का कहर, BMW कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत
Sun, 15 Sep 2024 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:09 PM IST
सार
खजराना गणेश मंदिर मेले से लौटते समय ये हादसा हुआ। टक्कर के बाद दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कार-स्कूटी की टक्कर में दो महिलाओं की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदौर के खजराना इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार BMW कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस ने कार मालिक और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
खजराना पुलिस थाने के प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि मृतकों की पहचान लक्ष्मी तोमर और दीक्षा जादोन के रूप में हुई है। हादसा उस समय हुआ जब दोनों खजराना गणेश मंदिर मेले से लौट रही थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, BMW कार ने तेज गति से स्कूटी को टक्कर मारी, जिससे दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
लक्ष्मी तोमर, जो शिवपुरी की रहने वाली थीं, इंदौर में काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। उनके पिता का पिछले साल निधन हो गया था, और वे परिवार की एकमात्र कमाने वाली सदस्य थीं। वहीं, दीक्षा जादोन, जो ग्वालियर की मूल निवासी थीं, इंदौर स्थित एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में कार्यरत थीं। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन के मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
