फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Train and Bus Travel Disrupted Ahead of Holi, Heavy Rush in Ticket Bookings

Indore News: होली से पहले ट्रेन और बस यात्रा हुई मुश्किल, टिकट बुकिंग में जबरदस्त उछाल

Mon, 03 Mar 2025 08:04 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 03 Mar 2025 08:04 PM IST
सार

Indore News : होली के त्योहार से पहले ट्रेनों और बसों में जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है। भोपाल से मुंबई, पटना, कानपुर, दिल्ली और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है, ट्रेनों में स्लीपर कोच में रिजर्वेशन मिलना असंभव हो गया है। 

विज्ञापन
Indore News Train and Bus Travel Disrupted Ahead of Holi, Heavy Rush in Ticket Bookings
ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली के त्योहार के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भारी वृद्धि देखी जा रही है। भोपाल से मुंबई, पटना, कानपुर, दिल्ली और गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में पहले से ही लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। रेलवे ने कई ट्रेनों में रिजर्व टिकट जारी करने से भी मना कर दिया है। नई दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में टिकट की उपलब्धता खत्म हो गई है। रेलवे ने अब तक केवल रीवा के लिए ही होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा की है, जिससे यात्री जल्द से जल्द टिकट बुक कराने में लगे हुए हैं।  

विज्ञापन


बसों के विकल्प तलाश रहे लोग
भोपाल और उसके आसपास के शहरों से सीमित अंतरराज्यीय बसों के विकल्प उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बसों की कमी के चलते टैक्सियों की मांग भी बढ़ गई है और टैक्सी संचालकों ने किराया दोगुना कर दिया है। होली और गर्मियों की छुट्टियों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भोपाल से मुंबई, पटना, कानपुर, दिल्ली और गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बनी हुई है। वर्तमान स्थिति यह है कि ज्यादातर ट्रेनों के स्लीपर कोच में रिजर्वेशन की कोई गुंजाइश नहीं बची है और थर्ड एसी कोच में भी कई ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति बनी हुई है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में कठिनाई हो रही है और उन्हें तत्काल टिकट या अन्य महंगे विकल्पों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।  
विज्ञापन


भोपाल से प्रमुख ट्रेनों की स्थिति (12 मार्च तक): 
   - 12534 पुष्पक एक्सप्रेस - थर्ड एसी में वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 20414 महाकाल एक्सप्रेस - थर्ड एसी में वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 22538 कुशीनगर एक्सप्रेस - थर्ड एसी में 31 वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 20103 एलटीटी गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस - थर्ड एसी में 30 वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 19489 अहमदाबाद गोरखपुर एक्सप्रेस - थर्ड एसी में 16 वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 12715 सचखंड एक्सप्रेस - थर्ड एसी और स्लीपर दोनों में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस - थर्ड एसी में 20 वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 12919 मालवा एक्सप्रेस - थर्ड एसी में 40 वेटिंग, स्लीपर में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  
   - 12156 भोपाल एक्सप्रेस - थर्ड एसी में 24 वेटिंग, स्लीपर में 50 वेटिंग  
   - 12138 पंजाब मेल - थर्ड एसी में 24 वेटिंग, स्लीपर में 22 वेटिंग  
   - 19483 अहमदाबाद बरौनी एक्सप्रेस - थर्ड एसी और स्लीपर दोनों में कोई टिकट उपलब्ध नहीं  

भोपाल से सीमित अंतरराज्यीय बस सेवाएं
भोपाल से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ के लिए सीमित निजी बसें उपलब्ध हैं। होली के चलते 70 प्रतिशत बसों की सीटें पहले ही बुक हो चुकी हैं। मुंबई, पुणे, अमरावती, अकोला, अहमदाबाद और प्रयागराज के लिए बसों की भारी मांग है। लोग आईएसबीटी ट्रेवल्स एजेंसियों से टिकट बुक करा रहे हैं, लेकिन अधिक किराए के कारण कई यात्री निराश होकर लौट रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मार्गों पर बस सेवाएं और किराया स्थिति
महाराष्ट्र: भोपाल से मुंबई के लिए स्लीपर कोच और वोल्वो बसें उपलब्ध हैं। पुणे, नागपुर, अकोला, अमरावती के लिए अलग-अलग ट्रेवल्स एजेंसियों की करीब 100 बसें चल रही हैं।  

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज मार्ग पर ही बसें संचालित हो रही हैं। भोपाल से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए मात्र एक निजी बस उपलब्ध है।  
बिहार: फिलहाल यहां के लिए भोपाल से कोई सीधी बस नहीं है। लोग अधिक किराया देकर टैक्सी बुक करके ही यात्रा कर रहे हैं।  
गुजरात: भोपाल से अहमदाबाद के लिए कुछ निजी बसें संचालित हो रही हैं, जो इंदौर होकर गुजरती हैं। इन बसों का किराया होली के कारण दोगुना कर दिया गया है।  
राजस्थान: हलालपुर बस स्टैंड से कोटा, अजमेर, पुष्कर के लिए बसें उपलब्ध हैं, लेकिन इनका किराया भी दोगुना हो गया है।  

मुश्किल हो रहा सफर
यात्रियों की बढ़ती संख्या और परिवहन के सीमित साधनों के कारण सफर करना बेहद मुश्किल हो गया है। ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने और बसों का किराया बढ़ने से यात्री मजबूरी में महंगे विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। रेलवे द्वारा अभी तक पर्याप्त होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं की गई है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed