फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Traffic Police and IMC launch 'Clean Sweep' drive to remove encroachments and seize vehicles in ma

Indore News: इंदौर के बाजारों में 'क्लीन स्वीप', खरीदारी के समय पुलिस ने होर्डिंग उखाड़े, दर्जनों गाड़ियां जब्त

Tue, 10 Feb 2026 09:17 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 10 Feb 2026 09:17 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए प्रशासन ने 'क्लीन स्वीप' अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। राजबाड़ा, जेल रोड और नॉवल्टी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Indore News Traffic Police and IMC launch 'Clean Sweep' drive to remove encroachments and seize vehicles in ma
अधिकारियों ने पार्किंग स्थिति एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए आज ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की टीम ने स्थानीय पुलिस थानों के बाल के साथ संयुक्त रूप से "क्लीन स्वीप" अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसी गई और सड़कों को घेरकर खड़े अतिक्रमण को भी हटाया गया। मुख्य रूप से राजबाड़ा, जेल रोड, नॉवल्टी बाजार और डॉलर मार्केट में हुई इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में गाड़ियों को जब्त किया गया। शाम के समय जब बाजारों में सबसे अधिक भीड़ होती है उसी समय को कार्रवाई के लिए चुना गया ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि पूरी सड़क का ट्रैफिक जाम क्लियर हो रहा है या नहीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन

खरीदारी के समय हुई कार्रवाई
पुलिस की यह कार्रवाई मुख्य रूप से राजबाड़ा, सराफा, मारोठिया बाजार और जेल रोड जैसे क्षेत्रों में केंद्रित रही। इन इलाकों में वाहनों की बेतरतीब पार्किंग और फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी दूभर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों के होर्डिंग और स्टैंडी भी जप्त किए
इस दौरान नो-पार्किंग में खड़े वाहनों और बिना हेलमेट/लाइसेंस वाहन चलाने वालों के खिलाफ मौके पर कार्रवाई की गई। सभी वाहनों को जप्त किया गया। बार-बार चेतावनी के बाद भी कार्रवाई के दौरान सड़क पर बीच में आवाजाही कर रहे वाहनों को पकड़कर क्रेन की मदद से ट्रैफिक थाने भिजवाया गया। वहीं दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान और अवैध ठेलों को भी हटाया गया। दुकानदारों के द्वारा सड़कों पर रखे होर्डिंग और स्टैंडी भी पुलिस ने जप्त कर लिए। 

व्यापारियों और जनता की प्रतिक्रिया
व्यापारी हिम्मत सिंह जादौन ने कहा कि व्यापारी इस कार्रवाई का स्वागत करते हैं क्योंकि इससे आवाजाही आसान होगी और अधिक संख्या में ग्राहक आएंगे। हमें भी बार बार गाड़ियां हटाने की परेशानी नहीं होगी और विवाद भी कम होंगे। वहीं कुछ स्थानीय व्यापारियों ने यह भी कहा कि आसपास के क्षेत्रों में पार्किंग के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। 


पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा यातायात पुलिस टीम के साथ मुख्य बाजारों में पैदल भ्रमण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारीगण भी उनके साथ उपस्थित रहे। भ्रमण के दौरान राजवाड़ा, सराफा, कपड़ा मार्केट, खजूरी बाजार, सुभाष चौक एवं आसपास के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया तथा यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थिति एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। पुलिस उपायुक्त द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें, जिससे दुकानों के बाहर बनी सफेद पट्टी के भीतर ग्राहक अपने वाहन अल्प समय के लिए खड़े कर सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी दुकान के बाहर कोई वाहन लंबे समय तक खड़ा रहता है, तो उसे अवैध पार्किंग की श्रेणी में माना जाएगा।उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों की शिकायत नागरिक एवं व्यापारी यातायात पुलिस व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर कर सकते हैं, जिस पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वाहन चालकों से भी अपील की गई कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें एवं नो पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।

टीआई बोले लगातार ट्रैफिक जाम की वजह से बड़ी कार्रवाई की
ट्रैफिक टीआई अरविंद सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में लगातार ट्रैफिक जाम हो रहा है। हम लोगों को कई दिनों से समझाइश दे रहे हैं लेकिन लोग फिर भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से आज ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और स्थानीय थानों की पुलिस के साथ सामूहिक अभियान चलाना पड़ा। आज हमने बड़ी संख्या में वाहन जब्त किए हैं और अब इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारी प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों और सड़कों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed