{"_id":"695dffac0ab1a656c700af7f","slug":"indore-news-three-year-old-child-dies-after-drowning-in-water-tank-in-palasia-area-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: चाय बना रही थी मां, 7 फीट गहरी हौज में डूब गया 3 साल का मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: चाय बना रही थी मां, 7 फीट गहरी हौज में डूब गया 3 साल का मासूम
Wed, 07 Jan 2026 02:46 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:46 PM IST
सार
Indore News: इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की सात फीट गहरी पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय मां घर के अंदर चाय बना रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गणेश
- फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पलासिया थाना क्षेत्र के मनोरमागंज इलाके में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन साल के मासूम की पानी की हौज में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय बच्चे की मां घर के अंदर चाय बना रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
कोहरे का कहर, इंदौर एयरपोर्ट पर 10 से ज्यादा फ्लाइट लेट
विज्ञापन
मां के साथ ननिहाल में रह रहा था मासूम
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश पुत्र सुनील भील, उम्र तीन वर्ष के रूप में हुई है। गणेश अपनी मां मनीषा के साथ नाना-नानी के घर रह रहा था। मंगलवार शाम मनीषा घर के अंदर चाय बना रही थी, इसी दौरान गणेश खेलते-खेलते बाहर चला गया। काफी समय तक जब गणेश दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर के बाहर बनी करीब सात फीट गहरी पानी की हौज में वह डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत गणेश को हौज से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
खुली रहती थी पानी की हौज
परिवार के सदस्यों ने बताया कि मकान में बनी पानी की हौज पर कोई ढक्कन नहीं था और वह अक्सर खुली ही रहती थी। घटना के समय नाना-नानी काम से बाहर गए हुए थे। मामा अपनी नौकरी पर था, जबकि मामी घर के एक कमरे में मौजूद थी।
तीन बहनों का इकलौता भाई था गणेश
परिजनों के अनुसार मनीषा की शादी बुरहानपुर में हुई थी। पति सुनील के साथ पारिवारिक विवाद के चलते वह करीब डेढ़ साल से मायके इंदौर में रह रही थी। गणेश उसकी तीन बेटियों का इकलौता भाई था। तीनों बेटियां अपने पिता के साथ बुरहानपुर में रहती हैं।