फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Three doctors took 50 percent commission in exchange for sending patients to the lab, Lokayukta a

Indore News: लैब में मरीज भेजने के बदले तीन डाॅक्टरों ने 50 प्रतिशत कमीशन लिया, लोकायुक्त ने किया गिरफ्तार

Thu, 07 May 2026 05:23 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Thu, 07 May 2026 05:23 PM IST
सार

बड़वानी जिले के राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ तीन डॉक्टरों को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डॉक्टरों पर लैब मैनेजर से मरीज भेजने के बदले 50 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप है। 

विज्ञापन
Indore News: Three doctors took 50 percent commission in exchange for sending patients to the lab, Lokayukta a
तीन डॉक्टरों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर की लोकायुक्त टीम ने बड़वानी पहुंचकर तीन डॉक्टरों को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। तीनों डॉक्टरों ने लैब मैनेजर से मरीज भेजने के बदले 50 प्रतिशत कमीशन मांगा। मैनेजर ने कहा कि इतना कमीशन कोई नहीं लेता, लेकिन तीनों डॉक्टर अड़े रहे। इसके बाद मैनेजर ने इसकी शिकायत लोकायुक्त विभाग से की। अफसरों ने कमीशन की राशि को घूस की श्रेणी में माना और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

 

राजपुर में रहने वाले अदनान अली के पिता फरहत अली की लैब है। अदनान लैब मैनेजर है। सरकारी और निजी अस्पतालों के मरीजों को डॉक्टर रेफर करते थे। स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल अफसर अमित शाक्य, डॉ. दिव्या सांई और चिकित्सा अधिकारी मनोहर गोदरा मरीज भेजने के बदले 20 प्रतिशत कमीशन लेते थे, लेकिन तीनों ने लामबंद होकर कमीशन की राशि बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दी। शिकायतकर्ता को यह बात नागवार गुजरी।

विज्ञापन


मरीज भेजने के एवज में शिकायतकर्ता ने आठ हजार, पांच हजार और 12 हजार रुपये लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जैसे ही उसने तीनों डॉक्टरों को नोटों की गड्डी दी और केंद्र के बाहर आरोपियों को पकड़ने के इंतजार में खड़ी टीम को इशारा किया, तो तीनों डॉक्टरों के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि हमने रिश्वत नहीं ली, यह तो कमीशन है, लेकिन अफसरों ने भी इसे घूस की श्रेणी में माना और तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 एवं बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के अंतर्गत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed