फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Thousands of women carry Kawad in rain from Indore to Ujjain for Mahakal worship

Indore News: बारिश में बोल बम के नारों संग हजारों महिलाएं निकलीं कावड़ लेकर, महाकाल बाबा के दरबार की ओर बढ़ी

Mon, 28 Jul 2025 02:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 28 Jul 2025 02:02 PM IST
सार

Indore News: सावन मास के पावन अवसर पर इंदौर के कोयला बाखल से शुरू हुई मालवीय रजक समाज की भव्य बोल बम कावड़ यात्रा में झमाझम बारिश के बीच हजारों मातृशक्तियों और पुरुष श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया।

विज्ञापन
Indore news: Thousands of women carry Kawad in rain from Indore to Ujjain for Mahakal worship
कावड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

सावन मास के पावन अवसर पर मालवीय रजक समाज संत गाडगे बाबा पैनल द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में झमाझम बारिश के बीच हजारों मातृशक्तियों के साथ समाज के पुरुषों ने भी श्रद्धा भाव से कावड़ उठाई। यात्रा की शुरुआत श्री राम मंदिर, कोयला बाखल से विधिवत पूजन अर्चन के बाद हुई। यह यात्रा उज्जैन स्थित बाबा महाकाल मंदिर तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु मां नर्मदा का पवित्र जल चढ़ाकर महाकाल बाबा का अभिषेक करेंगे।
विज्ञापन


वेद मंत्रों से पूजन, राजवाड़ा पर मां अहिल्या को अर्पित की श्रद्धांजलि
कावड़ यात्रा के संयोजकों अनिल बारिया, रूपेश मालवीय, ऋषभ बंजारा और संजय नरिया ने जानकारी दी कि यात्रा की शुरुआत कोयला बाखल स्थित श्री राम मंदिर से भगवान श्री राम दरबार की पूजा के साथ हुई। इसके बाद यात्रा राजवाड़ा पहुंची, जहां मां अहिल्या को माल्यार्पण कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। हजारों महिलाएं भी इस यात्रा में सम्मिलित रहीं, जो मां नर्मदा का जल लेकर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन रवाना हुईं। झमाझम बारिश में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरे मार्ग में बोल बम के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन


भक्ति भाव में डूबे श्रद्धालु, फूलों से हुआ स्वागत
यात्रा मार्ग में महिला श्रद्धालु भगवान शिव के भजनों पर झूमती हुई आगे बढ़ती रहीं। समाजजनों के उत्साह की झलक यात्रा में साफ दिखाई दी, जहां 5 साल के बच्चों से लेकर 70 वर्षीय बुजुर्गों ने भी कावड़ उठाई। मार्ग में विभिन्न मंचों से कावड़ यात्रा का गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत किया गया। समाज के श्रद्धालु भोले की भक्ति में इस कदर लीन थे कि हर दृश्य आस्था का एक जीवंत प्रमाण लग रहा था। इस यात्रा में संत प्रतीकानंद महाराज की उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांवेर रात्रि विश्राम के बाद उज्जैन रवाना होगी यात्रा
यात्रा के आयोजन से जुड़े रोहित बरदीया, विनोद सोलंकी और नीलेश गोलावत ने बताया कि यात्रा राजवाड़ा, इमली बाजार, सदर बाजार, मरीमाता होते हुए बाणगंगा से सीधे सांवेर पहुंची। सांवेर में रात्रि विश्राम के बाद अगली सुबह उज्जैन के लिए प्रस्थान किया जाएगा। इस आयोजन में विधायक गोलू शुक्ला, विधायक मधु वर्मा और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed