फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: They used to adulterate vegetable ghee by importing genuine ghee from Maharashtra, 34 liters of g

Indore News: महाराष्ट्र से असली घी मंगाकर करते थे वनस्पति घी की मिलावट, 3400 लीटर घी जब्त

Wed, 29 Oct 2025 07:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 29 Oct 2025 07:32 PM IST
सार

मिलावटी घी बनाने वाली फैक्टरी में मशीनें लगाई गई थी। उसमें आधा असली घी और आधा वनस्पति घी मिलाया जाता था। इसके अलावा असली घी का एसेंस भी उपयोग करते थे। इसके बाद मशीनों से मिक्स किया जात था।

विज्ञापन
Indore News: They used to adulterate vegetable ghee by importing genuine ghee from Maharashtra, 34 liters of g
फैक्टरी पर छापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के पालदा क्षेत्र में खाद्य व औषधि विभाग ने छापा मारकर 3400लीटर मिलावटी घी जब्त किया है। कुछ समय पहले इसके सेंपल लेकर इंदौर की नई लैब में जांच कराई गई थी। इसमें वनस्पति घी की मात्रा ज्यादा पाई गई थी। इसके बाद फैक्टरी पर छापा मारकर घी जब्त किया। खाद्य व सुरक्षा अधिकारी मनीष स्वामी ने बताया कि फैक्टरी में डेयरी पावर व कावल्या ब्रांड का घी महाराष्ट्र से मंगाया जाता था और उसमे वनस्पति व एसेंस मिलाकर मिलावटी घी तैयार किया जाता था। उसे आरोपी मिल्क क्रीम व अन्य ब्रांड से बेचते थे।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: हाई वोल्टेज करंट से जा रही जानें, मंत्री ने कहा निर्माण कार्य बंद करवाएं, 1000 घरों को नोटिस

विज्ञापन

 

मिलावटी घी को कारखाने में तैयार कर उसकी पैकिंग आकर्षक रखी जाती थी, ताकि ग्राहकों को मिलावटी घी होने का शक न हो,जबकि बड़ी मात्रा में उसमें वनस्पति घी को मिलाया जाता था। तैयार किए गए घी को छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में खपाया जाता था। यह फैक्टरी लंब समय से संचालित हो रही थी। इस मामले में अब केस भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मशीनों से होती थी मिलावट

 

मिलावटी घी बनाने वाली फैक्टरी में मशीनें लगाई गई थी। उसमें आधा असली घी और आधा वनस्पति घी मिलाया जाता था। इसके अलावा असली घी का एसेंस भी उपयोग करते थे। इसके बाद मशीनों से मिक्स किया जात था और फिर पीले रंग के प्लास्टिक के डिब्बों में पांच किलो व पंद्रह किलो की पैकिंग में मिलावटी घी को नये ब्रांड का लेबल चिपकाया जाता था।अफसरों ने फैक्टरी को भी सील करने की तैयारी की है,ताकि स्टाक में रखे माल को खपाया न जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed