Indore News:बेंगलुरु से इंदौर आने वाला विमान बिगड़ा,कराना पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद विमान को फिर लैंडिंग कराई गई। उससे पहले विमानतल पर अलर्ट जारी किया गया। रनवे पर रेसक्यू टीम, दमकलें तैनात हो गई। विमान में बैठे यात्री भी घबरा गए थे, लेकिन पायलट ने सुरक्षित लैैंडिंग कराई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर आ रहे एक विमान के हवा में खराब होने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग बेंगलुरु में कराई गई। कुछ देर पहले विमान ने बेंगलुरु के विमानतल से ही इंदौर के लिए उड़ान भरी थी। विमान की सुरक्षति लैंडिंग से यात्रियों ने राहत की सांस ली। बाद में कंपनी ने दूसरे विमान से यात्रियों को इंदौर पहुंचाया।
इंडिगो के विमान शाम सात बजे बेंगलुरु से इंदौर के लिए रवाना हुआ। उसमें 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही पायलट को तकनीकी खराबी का पता चला। उन्होंनेे तुरंत बेंगलुरु एयरपोर्ट से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद विमान को फिर लैंडिंग कराई गई। उससे पहले विमानतल पर अलर्ट जारी किया गया। रनवे पर रेसक्यू टीम, दमकलें तैनात हो गई। विमान में बैठे यात्री भी घबरा गए थे, लेकिन पायलट ने सुरक्षित लैैंडिंग कराई।तब यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
बाद में इंजीनियरों ने विमान की खराबी की जांच की। उसे तत्काल ठीक नहीं किया जा सकता था। इस कारण इंदौर की उड़ान निरस्त कर दी गई और विमान से यात्रियों को उतार दिया गया। बाद मेें दूसरे विमान से यात्री इंदौर पहुंचे। उन्हें काफी देर तक बेंगलुरु एयरपोर्ट पर समय बिताना पड़ा।
