फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The MLA has given up on birthday hoardings, he himself stood at the intersection and got the hoar

Indore News: विधायक ने की बर्थ डे होर्डिंगों से तौबा, चौराहे पर लगे होर्डिंग खुद खड़े होकर निकलवाए

Thu, 23 Jan 2025 12:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Thu, 23 Jan 2025 12:31 PM IST
सार

तीन नंबर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक भी हर साल उनके जन्मदिन पर बैनर पोस्टर लगाते है, लेकिन इस साल गोलू ने उन्हें होर्डिंग बनैर लगाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
Indore News: The MLA has given up on birthday hoardings, he himself stood at the intersection and got the hoar
विधायक ने खुद हटवाए अपने होर्डिंंग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में पिछले साल अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाने वाले भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने इस बार जन्मदिन के होर्डिंगों से तौबा कर ली है। वे गुरुवार सुबह मरीमाता चौराहे पर समर्थकों द्वारा लगाए गए होर्डिंग खुद निकलवाने पहुंचे। उन्होंने निगमायुक्त से भी कहा कि शहर में जहां भी उनके जन्मदिन के होर्डिंग दिखाई दे, वे उसे निकलवा सकते है।

विज्ञापन

पार्षद जीतू यादव कांड के बाद भाजपा के नेता अब अपने जन्मदिन पर ज्यादा धूम-धड़ाका करने से बच रहे है। दरअसल तीन माह पहले जीतू यादव ने भी अपने जन्मदिन पर पूरे शहर में अवैध होर्डिंग लगा दिए थे और गलियों में डीजे की शोर करती गाडि़यां भी घुमवाई थी।

विज्ञापन

 

जन्मदिन पर उसके इस कदम को शहर के प्रबुद्धजनों ने उचित नहीं माना था। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने तब अवैध होर्डिंगों को हटाने के निर्देश दिए थे, हालांकि दो नंबर विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में रिमूवल गैंग जीतू के दबाव में अवैध होर्डिंग हटा नहीं पाई थी। तीन नंबर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के समर्थक भी हर साल उनके जन्मदिन पर बैनर पोस्टर लगाते है, लेकिन इस साल गोलू ने उन्हें होर्डिंग बनैर लगाने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विधायक बोले-होर्डिंग में खर्च राशि मुझे दे दो

विधायक गोलू ने अपने समर्थकों से कहा कि वे होर्डिंग-बैनर पोस्टर में खर्च होने वाली राशि उन्हें दे दे, वे 21 कन्याअेां के विवाह में उस पैसे को खर्च कर देंगे। शुक्ला ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में सात बार नंबर वन है। वे शहर की सुरंदता बिगाड़ना नहीं चाहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed