फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The minister fell down as soon as he climbed the stage, the welcome platform of the BJP candidate was broken during public relations

Indore News: मंच पर चढ़ते ही नीचे गिरे मंत्री सिलावट, जनसंपर्क के दौरान टूटा भाजपा प्रत्याशी का स्वागत मंच

Sat, 25 Jun 2022 11:58 AM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 25 Jun 2022 11:58 AM IST
सार

इंदौर में भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव का स्वागत मंच टूट गया। मंच से स्वागत  चल रहा था। इसी दौरान मंत्री तुलसी सिलावट चढ़े और मंच टूट गया। मंत्री नीचे गिर गए। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। 

विज्ञापन
Indore News: The minister fell down as soon as he climbed the stage, the welcome platform of the BJP candidate was broken during public relations
मंच टूटते ही मंत्री गिरे नीचे और मच गई अफरा-तफरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव के जनसंपर्क के दौरान अजीब घटना घटी। जिस मंच से स्वागत किया जा रहा था वह मंच अचानक टूट गया। मंच टूटते ही मंत्री तुलसी सिलावट नीचे गए। इसका वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। हालांकि, इस दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक यह वीडियो पिपल्याकुमार का है। शुक्रवार रात को यहां भाजपा प्रत्याशी भार्गव का जनसंपर्क था। इसके लिए स्वागत मंच बनाया गया था। भाजपा प्रत्याशी समेत अन्य नेता मंच पर थे। कार्यकर्ता स्वागत कर रहे थे। यह सब चल ही रहा था कि मंत्री तुलसी सिलावट मंच पर चढ़े। मंत्री के चढ़ते ही मंच टूटकर गिर गया। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तत्काल मंत्री सिलावट को उठाया। जिस समय मंच टूटा उस समय प्रत्याशी भार्गव दूसरी तरफ खड़े थे। हालांकि, हादसे में किसी को चोट नहीं लगी। कुछ देर बाद सब सामान्य हो गया। शनिवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed