फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The fifty crore interstate bus station will now be inhabited, it was ready for one and a half yea

Indore News: पचास करोड़ का अंतरराज्यीय बस स्टेशन अब होगा आबाद, डेढ़ साल से बनकर था तैयार

Sun, 17 May 2026 10:12 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sun, 17 May 2026 10:12 AM IST
सार

सिंहस्थ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इंदौर का अंतरराज्यीय बस स्टेशन अब  शुरू होने जा रहा है। बस स्टेशन के संचालन की जिम्मेदारी पुणे की कंपनी को सौंप दी गई है। इससे गुजरात, राजस्थान और दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए बस संचालन व्यवस्थित होगा।

विज्ञापन
Indore News: The fifty crore interstate bus station will now be inhabited, it was ready for one and a half yea
आईएसबीटी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के कुमेड़ी क्षेत्र में डेढ़ साल से बनकर तैयार अंतरराज्यीय बस स्टेशन अब शुरू होगा। इसके संचालन की जिम्मेदारी पुणे की एक कंपनी ने ली है। इंदौर विकास प्राधिकरण लंबे समय से इसे पीपीपी आधार पर देना चाहता था, लेकिन कठिन शर्तों के कारण कोई एजेंसी इसे लेने के लिए तैयार नहीं थी। बाद में शर्तों में बदलाव किए गए और अब इस बस स्टेशन से गुजरात, राजस्थान और दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन हो सकेगा।

विज्ञापन


अब तक शहर में स्टार चौराहा, बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा, मेघदूत उपवन सहित अन्य मार्गों से बसें यात्रियों को बैठाती थीं। सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर विकास प्राधिकरण ने इसके निर्माण की योजना बनाई थी। यह स्टेशन इंदौर-उज्जैन रोड के समीप है और सिंहस्थ के दौरान इसकी उपयोगिता काफी महत्वपूर्ण रहेगी।

विज्ञापन

डेढ़ हजार से ज्यादा बसों का संचालन

इस बस स्टेशन में दिनभर में डेढ़ हजार से ज्यादा बसों की आवाजाही होगी। इसके अलावा 500 बसों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कैफेटेरिया, शौचालय, वेटिंग रूम, फूड ज़ोन सहित कई सुविधाएं रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन रेलवे स्टेशनों से जुड़ेगा

नया बस स्टेशन तीन रेलवे स्टेशनों और सरवटे बस स्टेशन से जुड़ेगा। यह लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन, पार्क रोड और मुख्य रेलवे स्टेशन से एमआर-4 मार्ग के जरिए जुड़ जाएगा। यह सड़क 80 प्रतिशत तैयार हो चुकी है। सिंहस्थ से पहले सड़क को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह सड़क कान्ह नदी के किनारे बनाई जा रही है।

दस साल पहले इस स्टेशन के निर्माण की योजना प्राधिकरण ने बनाई थी, लेकिन किसान स्टेशन के लिए जमीन देने को तैयार नहीं थे।

शुरू होगा संचालन

इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी परीक्षित झाड़े ने बताया कि आईएसबीटी के संचालन और रखरखाव के लिए कुछ निविदाएं प्राप्त हुई थीं। पुणे की बी.वी.जी. इंडिया लिमिटेड की निविदा स्वीकृत की गई है। इससे आईएसबीटी के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। बोर्ड बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed