फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: The bridge blocked the way of water at Satyasai intersection, two feet of water filled up, vehicl

Indore News: ब्रिज ने रोका सत्यसांई चौराहे पर पानी का रास्ता, दो फीट पानी भराया, गाडि़यां हो गई बंद

Tue, 20 Aug 2024 02:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 20 Aug 2024 02:54 PM IST
सार

रहवासियों का कहना है कि इस चौराहे पर पहले से जलजमाव की समस्या है, लेकिन पहले पानी इतना नहीं भरता था। बारिश थमने के कुछ देर बाद पानी बह कर निकल जात था, लेकिन जब से ब्रिज का काम शुरु हुआ। उसके बाद पानी ज्यादा भरने लगा।

विज्ञापन
Indore News: The bridge blocked the way of water at Satyasai intersection, two feet of water filled up, vehicl
इंदौर के बीआरटीएस पर जलजमाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर मेें मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने सत्यसांई चौराहे पर अफसरों की लापरवाही सामने लाकर रख दी। चौराहे पर ब्रिज का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क के मध्य हिस्से में शेड लगाकर रख दिए गए। मंगलवार को जब बारिश हुई तो पानी को जाने की गह नहीं मिली और सड़क पर डेढ़-दो फीट पानी भर गया।

विज्ञापन

 

कारों के पहिए डूूब रहे थे। जलजमाव देख कई दोपहिया वाहन चालकों ने वैकल्पिक रास्ते चुने तो जिन्होंने पानी के बीच से वाहन ले जाने का जोखिम उठाया। उनमें से कईयों को बंद गाड़ी को धक्के लगाकर बाहर निकालना पड़ा। कई रिक्शा भी बंद हो गए थे।

विज्ञापन

 

रहवासियों का कहना है कि इस चौराहे पर पहले से जलजमाव की समस्या है, लेकिन पहले पानी इतना नहीं भरता था। बारिश थमने के कुछ देर बाद पानी बह कर निकल जात था, लेकिन जब से ब्रिज का काम शुरु हुआ। उसके बाद पानी ज्यादा भरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के व्यस्त चौराहों में से एक सत्यसांई चौराहे पर पानी भरने के कारण यातायात भी बाधित हुआ। इस चौराहे के समीप दो बड़े स्कूल और दो काॅलेज है। विद्यार्थियों को भी इस मार्ग से निकलने में परेशानी हुई। बारिश थमने के दो घंटे बाद भी जलजमाव कम नहीं होने पर ब्रिज का काम कर रही कंपनी ने जल निकासी के प्रयास शुरू दिए।

 

बाइपास का वैकल्पिक मार्ग भी खराब

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर एनएचएआई तीन ब्रिजों का निर्माण कर रहा है। इसके लिए स्कीम-134 की गलियों से वैकल्पिक मार्ग तैयार किए गए, लेकिन चार माह में ही मार्ग दम तोड़ चुके है। जगह-जगह गड्ढे हो चुके है और कारों को निकलने में परेशानी आ रही है। गलियों में कई बार जाम भी लग रहा हैै।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed