फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Temperature drops in Indore, will it be cold in the coming days

Indore News: इंदौर में तापमान में आई गिरावट, क्या आने वाले दिनों में ठंड होगी

Sat, 07 Dec 2024 01:02 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 07 Dec 2024 01:02 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पिछले 24 घंटों में तापमान 1 डिग्री गिरकर 28.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रात का तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फ पिघलने के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है

विज्ञापन
Indore News: Temperature drops in Indore, will it be cold in the coming days
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में पिछले 24 घंटों में दिन का तापमान 1 डिग्री लुढ़क कर 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया है, जबकि रात के तापमान में भी मामूली गिरावट आई है, जो 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, इसके बावजूद ठंड का खास असर नहीं देखा गया है और शनिवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ है, साथ ही धूप खिली हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पहाड़ों पर बर्फ पिघलने से इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में दो दिन बाद ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ वीएस यादव के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण उत्तरी इलाकों और पहाड़ों में मौसम में बदलाव हो सकता है। इस दौरान पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है, जिससे बर्फ पिघलने के बाद बर्फीली हवाएं प्रदेश में आएंगी, जिसका असर इंदौर में भी दिखाई देगा और ठंड बढ़ने की संभावना है। खास बात यह है कि 16 दिनों बाद इंदौर में दिन का तापमान सामान्य स्तर पर लौट आया है। शुक्रवार को इंदौर में दिन के दौरान 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे तापमान 1 डिग्री गिरकर 28.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह तापमान सामान्य स्तर के करीब है, क्योंकि इससे पहले 17 नवंबर को 29.8 डिग्री सेल्सियस का तापमान रिकॉर्ड किया गया था। रात का तापमान भी मामूली रूप से गिरा और 16.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जबकि इससे पहले 16.4 डिग्री सेल्सियस था। इस बदलाव के बावजूद ठंड का असर अभी ज्यादा महसूस नहीं हो रहा है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed