फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Social Media Influencer Sonu Verma Arrested For Misbehaving With Policeman

Indore News: पुलिसकर्मी से अभद्रता करने वाले इन्फ्लुएंसर ने मांगी माफी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 26 Dec 2025 06:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 26 Dec 2025 06:27 PM IST
सार

Indore News: इंदौर में पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा और आदित्य वैष्णव ने क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचकर एडिशनल डीसीपी से माफी मांगी। मुख्य आरोपी सोनू वर्मा पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Indore News Social Media Influencer Sonu Verma Arrested For Misbehaving With Policeman
सोनू वर्मा, आदित्य वैष्णव और अन्य साथी - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी करने का मामला अब गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। मंगलवार रात को हुई इस घटना के बाद आरोपी इन्फ्लुएंसर सोनू उर्फ पंकज वर्मा और उसके साथियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचकर मांगी माफी
शुक्रवार को इन्फ्लुएंसर सोनू वर्मा, आदित्य वैष्णव और उनके अन्य साथी इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के कार्यालय पहुंचे। यहां सभी आरोपियों ने सामूहिक रूप से अपने कृत्य के लिए माफी मांगी। उन्होंने स्वीकार किया कि गुस्से में आकर उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ बहस और बदतमीजी की थी। इन्फ्लुएंसर्स ने यह भी कहा कि वे भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं दोहराएंगे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने दी समझाइश 
माफीनामा सुनने के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने उन्हें कड़ी समझाइश दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स होने के नाते समाज में उनका एक चेहरा होता है, इसलिए उन्हें न तो ऐसा विवादित कंटेंट बनाना चाहिए और न ही कानून का उल्लंघन करना चाहिए। इसके तुरंत बाद एडिशनल डीसीपी ने हीरानगर पुलिस को आरोपियों को हिरासत में लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
यह विवाद मंगलवार रात को स्कीम नंबर 136 स्थित द जंगल कैफे के पास शुरू हुआ था। ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल गोरख खेम के साथ सोनू वर्मा और आदित्य वैष्णव ने अभद्रता की थी। इन लोगों ने अपना रुतबा दिखाते हुए पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी और उन पर माफी मांगने का दबाव बनाया था। इतना ही नहीं, इन लोगों ने एक घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में भी बाधा उत्पन्न की थी।


पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोनू वर्मा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ लसूड़िया थाने में नशीले पदार्थों (गांजा) के सेवन का मामला पहले से दर्ज है। ताजा मामले में शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed