Indore News: पानी की टंकी में मिली गाद, कांग्रेस पार्षद फावड़ा लेकर उतरे टंकी में
बुधवार को पार्षद 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर फावड़ा लेकर गए। टंकी में जगह-जगह गाद थी और पानी मटमैला था। निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर टंकी से गाद निकाली गई और उसे केमिकल से धोया गया।
विस्तार
इंदौर में सुखलिया ग्राम वार्ड के एक कांग्रेस पार्षद ने गांधी जयंती पर पानी की टंकी की सफाई की। इस टंकी से 5 लाख से अधिक की आबादी को पेयजल सप्लाई होता है, लेकिन टंकी में मटमैला पानी और गाद भरी थी। जिसे फावड़े से कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया ने निकाला।
पार्षद ने कहा इंदौर सफाई में नबंर वन है, लेकिन फिर भी यहां वर्षाजनित रोग हो रहे है। डेंगू, चिकनगुनिया कई क्षेत्रों में फैला है। लोग पिलिया, टाइफाइड के शिकार हो रहे है। इसकी सबसे बड़ी वजह है दूषित पानी की सप्लाई। शहर की पानी की टंकियां समय पर साफ नहीं होती। इससे लोग बीमार हो रहे है।
बुधवार को पार्षद 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर फावड़ा लेकर गए। टंकी में जगह-जगह गाद थी और पानी मटमैला था। निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर टंकी से गाद निकाली गई और उसे केमिकल से धोया गया।
इस पानी की टंकी से वार्ड क्रमांक 22, वार्ड क्रमांक 33 और वार्ड क्रमांक 27 में पानी का सप्लाई होता है । सुखलिया ग्राम, न्याय नगर, प्राइम सिटी, सुंदर नगर के बहुत सारे सेक्टर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोग इस टंकी का पानी पीते हैं, लेकिन यहां दूषित पानी की शिकायत भी काफी ज्यादा आती है।
