फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news shishukunj school lab accident students injured after chemical spill

Indore News: स्कूल की लैब में फटा केमिकल फ्लास्क, एसिड गिरने से बच्चे घायल

Fri, 07 Nov 2025 05:49 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 07 Nov 2025 05:49 PM IST
सार

Indore News: लैब में प्रयोग के दौरान हाइड्रोक्लोराइड एसिड का फ्लास्क टूटने से 4-5 छात्र व एक शिक्षक मामूली घायल हो गए। स्कूल ने तुरंत सभी को प्राथमिक उपचार दिया और अभिभावकों को सूचित किया। सभी छात्र सुरक्षित हैं और सामान्य रूप से घर लौट गए।

विज्ञापन
indore news shishukunj school lab accident students injured after chemical spill
शिशुकुंज स्कूल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के कनाड़िया इलाके में स्थित स्कूल में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्कूल की लैब में एक हादसा हो गया। यहां केमिस्ट्री लैब में केमिकल गिरने से कुछ छात्र और एक शिक्षक घायल हो गए। स्कूल प्रशासन ने तुरंत सभी को प्राथमिक उपचार दिया। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
घटना के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रिंसिपल डॉ. ललिता सिंह ने अभिभावकों को एक पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की। पत्र के मुताबिक, कक्षा सातवीं के छात्रों को रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) का एक प्रयोग दिखाया जा रहा था। इसी दौरान, 5 मिलीलीटर हाइड्रोक्लोराइड एसिड का एक फ्लास्क टूट गया। फ्लास्क टूटने से एसिड की कुछ बूंदें और कांच के छोटे-छोटे टुकड़े वहां मौजूद शिक्षक और 4-5 छात्रों पर गिर गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: इंदौर का वो उद्योगपति जिसने दान कर दिए 19 करोड़, देश भर में हो रही चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल ने दिया तत्काल उपचार
स्कूल प्रबंधन ने बताया कि सभी प्रभावित छात्रों और शिक्षक को तुरंत एक त्वचा विशेषज्ञ (dermatologist) के परामर्श से प्राथमिक उपचार दिया गया। संबंधित छात्रों के अभिभावकों को भी स्कूल प्रधानाचार्यों द्वारा तुरंत सूचित कर दिया गया। प्रिंसिपल के अनुसार, सभी छात्र ठीक हैं, उन्होंने स्कूल में दोपहर का भोजन भी किया और हमेशा की तरह स्कूल बस से घर के लिए रवाना हुए।

अफवाहों के बाद पुलिस भी पहुंची
इस घटना की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कनाड़िया पुलिस भी जांच के लिए स्कूल पहुंची। टीआई सहर्ष यादव और उनके साथ पुलिसकर्मियों ने स्कूल प्रशासन से बात कर मामले की जानकारी जुटाई। हालांकि, अभी पुलिस की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed