फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Industrialist Vinod Agarwal ranks 71st on Hurun India

Indore News: इंदौर का वो उद्योगपति जिसने दान कर दिए 19 करोड़, देश भर में हो रही चर्चा

Thu, 06 Nov 2025 10:01 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 06 Nov 2025 10:01 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल को ₹19 करोड़ के दान के साथ एडलगिव हुरून इंडिया की शीर्ष दानदाताओं की सूची में 71वां स्थान मिला है। यह लगातार पांचवां वर्ष है जब उन्हें इस सूची में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Indore News Industrialist Vinod Agarwal ranks 71st on Hurun India
उद्योगपति विनोद अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

शहर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी विनोद अग्रवाल को एक बार फिर देश के शीर्ष परोपकारियों में स्थान मिला है। एडलगिव हुरून इंडिया फाउंडेशन द्वारा गुरुवार को जारी शीर्ष दानदाताओं की सूची में उन्हें 71वां स्थान दिया गया है। इस वर्ष की सूची में देशभर के 185 प्रमुख परोपकारियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: भिखारियों से पेन-गुब्बारे खरीदना भी अपराध, प्रशासन ने क्यों लगाया ये बैन?
विज्ञापन


19 करोड़ से अधिक का योगदान
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान, विनोद अग्रवाल ने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए लगभग ₹19 करोड़ का महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका यह योगदान मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, भूख-गरीबी उन्मूलन, कला-संस्कृति और सामाजिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में रहा है। यह लगातार पांचवां वर्ष है जब हुरून इंडिया फाउंडेशन ने अग्रवाल के परोपकारी कार्यों और समाज निर्माण के प्रति उनके समर्पण को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार 5 वर्षों से सूची में
उद्योगपति विनोद अग्रवाल पिछले चार वर्षों से मध्य प्रदेश के सबसे अग्रणी परोपकारी उद्योगपति बने हुए हैं। इससे पहले वे देश के शीर्ष दानदाताओं की सूची में 58वें स्थान पर थे, उस समय सूची में 119 उद्योगपतियों के नाम थे। उनके पिछले योगदानों पर नजर डालें तो:

2023-24: 20 करोड़ रुपए का दान
2023: 34 करोड़ रुपए (31वां स्थान)
2022: 30 करोड़ रुपए (34वां स्थान)
2021: 11 करोड़ रुपए (66वां स्थान)

फाउंडेशन के जरिए समाजसेवा
विनोद अग्रवाल 'बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन' के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। उनकी संस्था द्वारा कई बड़ी परोपकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें उज्जैन में चमेली देवी अग्रवाल अन्नक्षेत्र, इंदौर में चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर व योग केंद्र, और सालासर में चमेली देवी अग्रवाल मांगलिक भवन का संचालन प्रमुख है।

"मानवता की सेवा ही सार्थक": अग्रवाल
इस सम्मान पर उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने कहा, "जब कोई व्यक्ति परोपकार से किसी परिवार या समुदाय के जीवन में बदलाव लाता है, तो उस परिवार और विशेषकर बच्चों में संस्कार, कृतज्ञता और उत्तरदायित्व की भावना जन्म लेती है। यही एक सच्चे उद्योगपति की वास्तविक संतुष्टि है।" उन्होंने कहा कि व्यवसाय तभी फलता-फूलता है जब उससे जुड़े सभी लोग साथ बढ़ें। लाभ तभी सार्थक बनता है जब वह मानवता की सेवा में समर्पित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed