फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Selection scam in MP Gramin Indian Bank, 11 bank officials arrested for fraudulently getting post

Indore News: एमपी ग्रामीण भारतीय बैंक में चयन घोटाला, फर्जी तरीके से पद पाने वाले 11 बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 12:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 25 Feb 2026 12:03 AM IST
सार

MP News: इंदौर की मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक में भर्ती घोटाले को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। आईबीपीएस परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाकर फर्जी तरीके से नौकरी पाने और दिलाने के मामले में 14 अधिकारियों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Indore News: Selection scam in MP Gramin Indian Bank, 11 bank officials arrested for fraudulently getting post
सीबीआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के बड़े मामले में मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारियों पर कार्रवाई तेज हो गई है। मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 14 अधिकारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर 11 को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 

भर्ती में सॉल्वर बैठाकर हासिल की नौकरी
जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने मिलीभगत कर बैंक भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर बैठाए। परीक्षा किसी और ने दी, जबकि नौकरी किसी दूसरे व्यक्ति को मिली। इस तरह फर्जी तरीके से चयन पाकर आरोपियों ने बैंक में अधिकारी पद हासिल किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने बायोमेट्रिक सत्यापन कराया। जांच के दौरान परीक्षा देने वाले और नौकरी पाने वाले व्यक्तियों के बायोमेट्रिक रिकॉर्ड मेल नहीं खाए। फोटो भी अलग-अलग पाए गए। इससे स्पष्ट हुआ कि परीक्षा देने वाले भाड़े के सॉल्वर थे और नियुक्ति किसी अन्य व्यक्ति को दी गई थी।

विज्ञापन

तीन राज्यों में छापेमारी, दस्तावेज जब्त
सीबीआई ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए। फर्जी तरीके से बैंक अधिकारी बने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके दोबारा बायोमेट्रिक सैंपल लिए गए। सभी आरोपियों को इंदौर स्थित सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  इंदौर देवास रोड पर बढ़ रहा ट्रैफिक जाम, फ्लाईओवर की समय सीमा भी निकली

सॉल्वरों की तलाश, तीन आरोपी फरार
जांच एजेंसी अब उन सॉल्वरों की पहचान कर रही है जिन्होंने परीक्षा दी थी। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। चयनित होकर बैंक अधिकारी बने तीन आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि यह भर्ती परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आयोजित की गई थी। आईबीपीएस देशभर के सार्वजनिक बैंकों के लिए अधिकारी, क्लर्क और अन्य पदों की भर्ती परीक्षा आयोजित करता है। सीबीआई ने इस मामले में फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने वाली एक संगठित गैंग का भी खुलासा किया है। आशंका है कि इस घोटाले में और भी बड़े अधिकारियों की भूमिका सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed