फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rural youth beat up passengers returning from Omkareshwar, broke the glass of the vehicle

ओंकारेश्वर से लौट रहे यात्रियों के साथ ग्रामीण युवकों ने की मारपीट, वाहन के कांच फोड़े

Tue, 11 Jun 2024 07:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 11 Jun 2024 07:58 PM IST
सार

यात्री जिस वाहन में सवार थे, उसके शीशे भी पत्थर मारकर तोड़ दिए। इसके बाद युवक भाग गए। पीडि़त यात्रियों ने उनकी बाइक के नंबर नोट कर लिए है और सिमरोल पुलिस थाने में जाकर शिकायत की। युवक सिमरोल क्षेत्र के आसपास के बताए जा रहे है।

विज्ञापन
Indore News: Rural youth beat up passengers returning from Omkareshwar, broke the glass of the vehicle
ग्रामीणों ने फोड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाहन से बाइक को कट लगने की मामूली बात पर सिमरोल क्षेत्र के ग्रामीण युवकों ने ओंकारेश्वर से लौट रहे यात्रियों को बुरी तरह पीट दिया। गाड़ी चल रहे युवक के मुंह पर घूसे मारे। इससे उसके नाक से खून बहने लगा। मामला पुलिस तक भी पहुंचा है।

विज्ञापन

यात्री जिस वाहन में सवार थे, उसके शीशे भी पत्थर मारकर तोड़ दिए। इसके बाद युवक भाग गए। पीडि़त यात्रियों ने उनकी बाइक के नंबर नोट कर लिए है और सिमरोल पुलिस थाने में जाकर शिकायत की। युवक सिमरोल क्षेत्र के आसपास के बताए जा रहे है।

विज्ञापन

 

शिवपुरी से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए दर्शन करने निकले शिवरहे परिवार के सदस्यों ने कहा कि जरा सी बात पर पर्यटकों के साथ मारपीट करना बड़ा ही शर्मनाक हैै। हमारी गाड़ी से युवक की टक्कर भी नहीं लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हमने उसे सिर्फ धीरे गाड़ी चलाने के लिए कहा था। इस बात पर उसने अपने साथियों को गांव से बुला लिया और हमारे वाहन में तोड़फोड़ कर दी। इस घटना में आकाश शिवहरे को ज्यादा चोट आई है। आरोपी युवक सरेआम मारपीट कर रहे थे।




इस कारण यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित हो गया। मारपीट करने वाले युवकों ने आकाश की जेंब से रुपये भी छिन लिए। पिटाई का शिकार हुए युवकों ने थाने में शिकायत की है। पुलिस ने बाइक ने नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed