फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Ruckus at birthday party, youths threaten police

Indore News: बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिसवालों से बोले शराबी, वर्दी उतरवा देंगे

Tue, 31 Dec 2024 06:16 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 31 Dec 2024 06:16 PM IST
सार

Indore News: द्वारकापुरी क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के दौरान तेज डीजे और शराब के नशे में युवकों ने हंगामा किया। पुलिस कार्रवाई के दौरान युवकों ने वर्दी उतारने की धमकी और झूठे आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Indore News Ruckus at birthday party, youths threaten police
Indore News - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर के द्वारकापुरी क्षेत्र में सोमवार रात बर्थडे पार्टी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रजापत नगर इलाके में सड़क पर एक बच्चे की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और लोग शराब के नशे में थे। देर रात तक जारी इस शोर-शराबे से परेशान होकर रहवासियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज कराई। मौके पर बीट पुलिसकर्मी पहुंचे तो पार्टी कर रहे लोग शराब के नशे में उनसे बहस करने लगे।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा
कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया और उन पर ही आरोप लगाने की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख बीट पुलिस ने अन्य थानों से बल मंगवाया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर पार्टी बंद कराई और वहां मौजूद युवकों को थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


झूठे आरोप लगाए
एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंद्र जोशी ने बताया कि पार्टी का आयोजन राजू नाम के व्यक्ति ने किया था। यह आयोजन रात करीब 2 बजे तक चल रहा था। तेज आवाज में डीजे बजाने और शराब पीने के कारण आसपास के लोग परेशान हो गए थे। जब पुलिस ने हस्तक्षेप किया, तो युवक वर्दी उतारने की धमकी देने लगे। उन्होंने पुलिस पर झूठे आरोप लगाए, जैसे कि पुलिस शराब पीकर आई है और उनसे पैसे मांग रही है। पुलिस ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। एसीपी जोशी के अनुसार, युवकों ने अपने बचाव के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और राजू समेत सात युवकों को हिरासत में लिया। इन सभी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एसीपी ने यह भी कहा कि इन आरोपियों को मंगलवार को जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed