फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News RSS Chief Mohan Bhagwat VHP cm mohan yadav

Indore News : संघ प्रमुख मोहन भागवत इंदौर आए, कई बड़े फैसलों पर बनेगी सहमति

Sat, 13 Sep 2025 08:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 13 Sep 2025 08:55 PM IST
सार

Indore News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज इंदौर आए हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान वे विहिप के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे और मंत्री प्रहलाद पटेल की पुस्तक का विमोचन करेंगे।

विज्ञापन
Indore News RSS Chief Mohan Bhagwat VHP cm mohan yadav
इंदौर पहुंचे संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज चौथी बार इंदौर आए हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वे संघ और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्ययोजना पर मंथन करेंगे। साथ ही, वे कल दोपहर शहर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय अधिवेशन में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। भागवत आज शाम को इंदौर आए और उन्होंने संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े आयोजनों की जानकारी ली। कल वे विहिप के कार्यक्रम के अलावा मंत्री मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा लिखित पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके साथ वे कुछ अन्य बैठकों में भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: करोड़ों खर्च फिर भी सर्वर ठप, लोक अदालत में बिल भरने आए लोग बेहाल, घंटों लगी रही कतारें
विज्ञापन


सुरक्षा की खास तैयारियां
संघ प्रमुख के आगमन को लेकर इंदौर के पंत वैद्य कॉलोनी स्थित संघ भवन 'सुदर्शन' में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर उनके आवागमन तक की सभी जिम्मेदारियों पर संघ के कार्यकर्ता बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ और विहिप की महत्वपूर्ण बैठक
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. भागवत अपनी इस यात्रा के दौरान संघ के विभिन्न संगठनों और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों के साथ भविष्य के कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इस बैठक में आगामी हिंदू सम्मेलनों के आयोजन को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


पंचायत मंत्री की पुस्तक का होगा विमोचन
डॉ. भागवत आज इंदौर में संघ कार्यालय में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन, 14 सितंबर को दोपहर 3:15 बजे, वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में नर्मदा खंड सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में वे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा लिखित पुस्तक "कृपा सार" का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन
संघ प्रमुख की इंदौर यात्रा के दौरान ही विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय लीगल सेल का दो दिवसीय चौथा अधिवेशन भी आयोजित किया जा रहा है। 14 सितंबर को पीपल्यापाला तालाब स्थित मधुर मिलन गार्डन में होने वाले इस अधिवेशन में देशभर से 250 से अधिक वरिष्ठ अधिवक्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, कानून के जानकार और विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed