इंदौर स्वच्छता में नंबर वन क्यों है, इसका अहसास यहां की सफाई व्यवस्था हर त्योहार पर कराती है। चाहे होली हो या दीवाली, शहर की सड़कों पर कचरा फैलने के बाद उसे उठाने में नगर निगम देर नहीं लगाता। इंदौर में बुधवार निकली गेर में भी सड़कों पर खूब कचरा, कीचड़, गाद, रामरज, रंग, पॉलीथिन आदि के रूप में फैला। इसे नगर निगम के अमले ने मात्र डेढ़ घंटे यानी 90 मिनट में साफ कर गेर मार्ग की सड़कों को चकाचक कर दिया। इंदौर में बुधवार को करीब पांच लाख लोग गेर मेें शामिल हुए।
Rangpanchmi: चार घंटे चली गेर में पांच लाख लोगों के उत्साह से पटी सड़कें 90 मिनट में साफ, निगम ने किया करिश्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:57 PM IST
सार
राजवाड़ा और मध्य क्षेत्र की सड़कें, रंग, गुलाल, जूते-चप्पल, प्लास्टिक से पट गई, लेकिन तीन बजे गेर समाप्त होते ही सफाई अमले ने कमर कर ली। राजवाड़ा सहित पूरे गेर रूट मार्ग पर पांच सौ से ज्यादा सफाई कर्मचारी एक साथ पहुंचे और सफाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
