फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News Rising Temperature in Madhya Pradesh Cold Wave Expected

Indore News: बढ़ता तापमान! जल्द आएगा ठंड का तीसरा दौर, मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी

Tue, 18 Feb 2025 09:45 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Tue, 18 Feb 2025 09:45 PM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश में दिन का तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। 22-23 फरवरी से फिर ठंड का दौर लौट सकता है, जिससे तापमान में गिरावट होगी।

विज्ञापन
Indore News Rising Temperature in Madhya Pradesh Cold Wave Expected
Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में तापमान 33 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को नर्मदापुरम, खंडवा, मंडला और सिवनी सबसे गर्म रहे, जबकि इंदौर में पारा 30 डिग्री पर और भोपाल और उज्जैन में भी 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। रात में भी पारा कम नहीं है, इंदौर में सोमवार को रात का पारा 15.6 और भोपाल में 15 डिग्री पर रहा। वहीं मंगलवार को इंदौर में दिन का पारा 31.5 और भोपाल में 32.2 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार के अनुसार, अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 22-23 फरवरी से ठंड का तीसरा दौर आने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी। ठंड के प्रभाव के कम होते ही भोपाल समेत कई शहरों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। अब स्कूल सुबह 9 बजे की बजाय 7:30 बजे से शुरू हो रहे हैं और दिन में जल्दी छुट्टी दी जा रही है।  
विज्ञापन


सभी जिलों में बढ़ रहा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी शहरों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रमुख शहरों की बात करें तो भोपाल में 31.8 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 29.6 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री और जबलपुर में 30.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। नर्मदापुरम में सबसे अधिक 33.6 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि मंडला में 33.5 डिग्री, खंडवा में 33.1 डिग्री और सिवनी में 33 डिग्री रहा। इसी तरह दमोह में 32 डिग्री, रतलाम में 32.2 डिग्री, सागर-उमरिया में 32.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई है और अधिकांश शहरों में यह 12 डिग्री से अधिक बना हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्विमी विक्षोभ आने वाला है
मौसम वैज्ञानिक रैकवार ने बताया कि अगले चार दिन तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। 19 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से 22-23 फरवरी को तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है। फरवरी के अंत तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों का मौसम पूर्वानुमान भी सामने आया है। 18 फरवरी को दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है और रात में भी पारा बढ़ सकता है। 19 फरवरी को भी दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।  


इंदौर में फरवरी में बारिश का ट्रेंड नहीं देखा गया है। 2015 में हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई थी, लेकिन आमतौर पर इस समय तापमान 32 डिग्री के पार ही रहता है। 2019 में यहां तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। रात के तापमान की बात करें तो यह 10 डिग्री से नीचे ही रहता है, हालांकि पिछले साल यह 12 डिग्री रहा था। इंदौर में 1 फरवरी 1929 को रात का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री दर्ज हुआ था, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री रहा था, जो 22 फरवरी 2006 को रिकॉर्ड किया गया था। यहां साल 2001 में पूरे फरवरी महीने में करीब दो इंच बारिश भी दर्ज की गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed