फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news residents protest road widening project from Jinsi Chauraha to Kila Maidan with black flags

Indore News: मंत्री विजयवर्गीय के क्षेत्र में सैकड़ों घर-दुकानें होंगी जमींदोज, भड़के लोग, काले झंडे लहराए

Mon, 10 Nov 2025 03:54 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Nov 2025 03:54 PM IST
सार

Indore News: जिंसी चौराहे से किला मैदान तक सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ रहवासियों का विरोध तेज हो गया है। निगम के नोटिस के बाद आज लोगों ने काले झंडे दिखाकर और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
indore news residents protest road widening project from Jinsi Chauraha to Kila Maidan with black flags
लोगों ने क्षेत्र में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

जिंसी चौराहे से रानी लक्ष्मीबाई प्रतिमा किला मैदान तक सड़क चौड़ीकरण का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इस मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर मामला लंबे समय से अटका हुआ था लेकिन अब नगर निगम ने इस पर कार्रवाई तेज कर दी है। हाल ही में लोगों को मकान खुद हटाने के नोटिस दिए गए हैं और विरोध बढ़ रहा है। वहीं इसी के पास सुभाष मार्ग और कंडिलपुरा मार्ग का चौड़ीकरण भी लंबे समय से रुका हुआ है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore: 200 एकड़ जमीन पर सोलर पैनल, हर माह पांच करोड़ रुपये की बचत
विज्ञापन


आज सुबह जिंसी चौराहा से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक के रहवासियों ने हाथ में तख्तियां लेकर घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि इस सड़क की चौड़ाई में हमारे मकान करीब-करीब समाप्त हो जाएंगे। नेताओं और अधिकारियों को इस पर विचार करना चाहिए। रहवासियों ने कहा कि यहां पर हजारों घर और दुकानें उजड़ जाएंगे और इससे हजारों लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा। आज लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला भी बनाई और हाथों में काले झंडे लेकर नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का क्षेत्र, दिग्गज नेता कर रहे विरोध
यह क्षेत्र मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र में आता है। इस क्षेत्र में कृपाशंकर शुक्ला, सत्यनारायण सत्तन जैसे इंदौर के कई दिग्गज नेता रहते हैं। यह सब नेता भी इस सड़क चौड़ीकरण का विरोध कर रहे हैं। 


ये विकास या विनाश
रहवासियों ने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा क्षेत्र में विकास के नाम पर विनाश किया जा रहा है। उनके मुताबिक क्षेत्र में अधिकतर सैनिक परिवार के लोग रहते हैं और यह सब यहां पर सौ साल पहले से रहते हैं। लगभग सभी घरों का पूरा नक्शा नगर निगम से पास है और पूरी तरह से वैध है। इस तरह से यहां का पुराना बाजार और पूरे क्षेत्र की संस्कृति बर्बाद हो जाएगी। 

ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या
इस क्षेत्र में ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है। जहां पर गाड़ियों की संख्या बहुत अधिक है और सड़क संकरी होने की वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम लगता रहता है। मास्टर प्लान में इन दोनों ही सड़कों को चौड़ा किया जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed