फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Rat holes and shop encroachments removed from Shastri Bridge in Indore, patchwork done on pothole

Indore News: इंदौर के शास्त्री ब्रिज से हटे चूहों के बिल और दुकान का कब्जा, गड्ढे पर किया पेचवर्क

Wed, 05 Nov 2025 09:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 05 Nov 2025 09:29 PM IST
सार

 दुकान का शटर उखाड़ने के बाद अफसरों ने दीवार बनाई फिर मिश्रण गड्ढे में भर दिया।ब्रिज के आसपास बने चूहों के बिल भी बंद किए गए है। अब पूरे ब्रिज की नगर निगम जांच करवा रहा है और जहां-जहां चूहों के बिल बने है। वहां पेस्ट कंट्रोल कराएगा। 

विज्ञापन
Indore News: Rat holes and shop encroachments removed from Shastri Bridge in Indore, patchwork done on pothole
दुकान को नगर निगम के अफसरों ने बंद कर दिया - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर के शास्त्री ब्रिज पर पांच फीट चौड़ा गड्ढा करने वाले चूहों के बिल और एक दुकान को नगर निगम के अफसरों ने बंद कर दिया है। ब्रिज पर गड्ढा होने की वजह इन दोनों कारणों से हुआ था। एक व्यक्ति के ब्रिज के नीचे खुदाई कर छोटी सी दुकान बना ली थी और चाय स्टाॅल बीते दस साल से संचालित कर रहा था।

विज्ञापन

 

उस दुकान का शटर उखाड़ने के बाद अफसरों ने दीवार बनाई फिर सीमेंट और क्रांक्रिट का मिश्रण गड्ढे में भर दिया। उससे पहले पेस्ट कंट्रोल भी कराया गया। ब्रिज के आसपास बने चूहों के बिल भी बंद किए गए है। अब पूरे ब्रिज की नगर निगम जांच करवा रहा है और जहां-जहां चूहों के बिल बने है। वहां पेस्ट कंट्रोल कराएगा।

विज्ञापन

 

रविवार को शास्त्री ब्रिज पर पांच फीट का गड्ढा हो गया। अफसरों ने जांच की तो पाया कि ब्रिज के नीचे सीमेंट की दीवारों में चूहों ने अपने बिल बनाए। इसके अलावा ब्रिज के नीचे दीवार तोड़कर एक व्यक्ति दुकान संचालित कर रहा था। रविवार को निगम अफसरों ने तत्काल गड्ढा भरवा दिया था, लेकिन बुधवार को फिर खुदाई कर मलबा निकाला गया और उसमें सीमेंट व रेती का मिश्रण भरा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



आसपास बेरिकेड लगाए गए है, जो पंद्रह दिन तक लगाए जाएंगे, ताकि गड्ढे के पेंचवर्क के बाद उस पर तरी भी की जा सके। उसके बाद ही बैरिकेड हटाकर उस हिस्से को ट्रैफिक के लिए खोला जाएगा। आपको बता दे कि ब्रिज 70 साल से ज्यादा पुराना है। ब्रिज का लोकार्पण पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री ने किया था। ब्रिज का नामकरण भी उनके नाम पर किया गया है। शहर का सबसे पुराना ब्रिज अब जवाब देने लगा है। कई जगह दरारें आई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed