{"_id":"6774f09a19dffb0af30e0a8f","slug":"indore-news-rape-case-pocso-crime-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore News: रेप केस में तुरंत न्याय दिलाएं सीएम, जीतू पटवारी ने पूछा ये कैसा मप्र बना रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: रेप केस में तुरंत न्याय दिलाएं सीएम, जीतू पटवारी ने पूछा ये कैसा मप्र बना रही भाजपा
Wed, 01 Jan 2025 01:09 PM IST
अर्जुन रिछारिया
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:09 PM IST
सार
Indore News: परिजन की मांग बुलडोजर कार्रवाई हो, दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। एक को गिरफ्तार कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा। पुलिस बोली वैधानिक तरीके से ही होगी कार्रवाई।
विज्ञापन
न्याय के लिए प्रदर्शन जारी।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में चार साल की बच्ची से रेप के मामले में विरोध बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार रात द्वारकापुरी थाने के लोगों ने कैंडल मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया है। एक की उम्र 17 और एक की उम्र 12 साल है। 17 वर्षीय आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा है, दूसरे आरोपी को परिजन के पास ही रखा गया है। द्वारकापुरी थाने के टीआई आशीष सप्रे ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही एफआईआर दर्ज कर ली थी। पाक्सो में केस दर्ज किया गया है। पड़ोसियों के बयान होना बाकि हैं, जल्द ही चालान पेश कर दिया जाएगा। परिजन आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जो भी न्याय संगत होगा कार्रवाई की जाएगी।
बेसुध हो गई थी बालिका
द्वारकापुरी इलाके में शुक्रवार दोपहर 4 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया था। बच्ची को घर में अकेला देख 17 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म किया। आरोपी एक नाबालिग साथी को घर के बाहर खड़ा कर छत के रास्ते बच्ची के घर में घुसा था। घटना से बालिका बेसुध हो गई थी। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। दूसरे आरोपी की उम्र 12 साल है।
बुलडोजर एक्शन पर अड़े बालिका के परिजन
बालिका के परिजन मांग कर रहे हैं कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। मंगलवार रात लोग प्रेम प्रकाश आश्रम पर जमा हुए और यहां से फूटी कोठी तक गए। चौराहे पर घटना के विरोध में प्रदर्शन भी किया। भाजपा के पार्षद राकेश जैन भी लोगों के बीच पहुंचे और लोगों के साथ पुलिस से बात की। पुलिस को बताया कि क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बच्ची के साथ गलत करने वाले आरोपी सिकलीगर परिवार से हैं। उनका इलाके में आतंक है। इनके घरों को तोड़ा जाना चाहिए। द्वारकापुरी थाने के टीआई आशीष सप्रे ने इस मामले में आवेदन लिया और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
जीतू पटवारी ने शेयर किया वीडियो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आंदोलन का वीडियो शेयर किया है और एक्स पर लिखा है कि...
भाजपा सरकार के जंगलराज में इंदौर की चार साल की मासूम बेटी के साथ घिनौना कृत्य हुआ। यह दिल दहला देने वाला है! आखिर हमारी बेटियां कब बिना ख़ौफ़ के घर से बाहर कदम रख सकेंगी?
24 घंटे से ज़्यादा हो गए, लेकिन बिटिया के परिजन अभी भी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
@DrMohanYadav51
जी, आप किस तरह का प्रदेश बना रहे हैं, जहां 4 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं है? मेरी आपसे मांग है कि तुरंत परिजनों की मांग मानते हुए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में आरोपी के खिलाफ मामला चलाया जाए और इंदौर की बेटी को न्याय दिलाया जाए।