फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news rangpanchami gair traffic route diversion plan today

Indore News: कल इंदौर में रंगपंचमी पर कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी, देखिए कहां का ट्रैफिक प्लान कैसे बदला

Fri, 29 Mar 2024 01:38 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 29 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

रंगपंचमी की गेर के लिए ट्रैफिक पुलिस ने प्लान जारी कर दिया है। कई प्रमुख रास्तों को बंद किया गया है और कई जगह पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।
 

विज्ञापन
indore news rangpanchami gair traffic route diversion plan today
इंदौर की गेर का दृश्य। फोटो- जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

दिनांक 30 मार्च 2024 को रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इंदौर महानगर में रंगपंचमी त्यौहार के अवसर पर राजवाड़ा एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में परम्परागत गेर का आयोजन होगा। इस वजह से आसपास के मार्गों, बाजार क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ रहेगी। पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर अरविंद तिवारी के द्वारा यातायात प्रबंधन क्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारियों बेहतर यातायात प्रबंधन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। क्रेन व सपोर्ट द्वारा सभी डयूटी पॉइंट, डाइवर्शन पॉइंट पर बेरिकेट्स व स्टॉपर्स रखे जा रहे हैं। रंगपंचमी के इंतजाम व्यवस्था के दौरान क्यूआरटी टीमें भृमण कर माइक से एनाउंस व वीडियो ग्राफी कर यातायात प्रबंधन का कार्य करेंगी। सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने डयूटी पॉइंट पर बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखेंगे। संपूर्ण गेर मार्ग पर गेर में शामिल वाहनों के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग प्रतिबंधित रहेगा। सुगम यातायात व्यवस्था हेतु यातायात प्रबंधन निम्नानुसार रहेगा -
विज्ञापन


प्रतिबंधित मार्ग
1. हैमिल्टन रोड एवं फ्रूट मार्केट से राजवाड़ा की ओर।
2. इमली बाजार से राजवाड़ा की ओर।
3. बड़वाली चौकी से गोराकुंड की ओर।
4. यशवंत रोड एवं आड़ा बाजार गली से राजवाड़ा की ओर।
5. रामलक्ष्मण बाजार से पीपली बाजार की ओर।
6. नृसिंह बाजार से शीतलामाता बाजार की ओर।
7. मालगंज से लोहार पट्टी की ओर।
8. अंतिम चौराहा से लोहार पट्टी की ओर।
9. जवाहर मार्ग से सराफा, बजाज खाना चौक, बर्तन बाजार गली, निहालपुरा गलियों में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
10. गेर मार्ग पर समस्त प्रकार की वाहनो की पार्किंग दिनांक 30/03/24 को प्रातः 07/00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे तथा इस क्षेत्र के रहवासियों से अनुरोध है, की अपने वाहनों को सुभाष चौक पार्किंग एवं बजाज खाना चौक पार्किंग में रखें।
विज्ञापन


जवाहर मार्ग एवं राजवाड़ा क्षेत्र में सिटी बस एवं अन्य लोडिंग वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे। सिटी बस एवं दोपहिया एवं चार पहिया वाहन मृगनयनी, सुभाष मार्ग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका चौराहा, पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, भवरकुआं से आना-जाना कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायवर्शन पॉइंट
1. गैर मार्ग बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री तक, नंदलालपुरा से राजमोहल्ला तक, एवं राजबाड़ा के आसपास पिपली बाजार, सराफा, बरतन बाजार, इमामबाड़ा, कपड़ा मार्केट आदि स्थानों पर वाहनों का आवागमन एवं पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।

2. जो वाहन चालक मृगनयनी चौराहा से राजमोहल्ला कलेक्ट्रेट की ओर जाना चाहते हैं, वे वाहन चालक राजबाड़ा ना आते हुए, वे फ्रूट मार्केट से नंदलालपुरा से संजय सेतु रिवर के किनारे, कलेक्ट्रेट की ओर जा सकेंगे।

3. जो वाहन चालक, हरसिध्दी मंदिर से मच्छी बाजार चौराहे से यशवंत रोड होते हुए जवाहर मार्ग में आगे की ओर जाना चाहते हैं ऐसे वाहन चालक मच्छी बाजार चौराहे से कडाव घाट होते हुए दरगाह चौराहा, बियाबानी चौराहा, गंगवाल बस स्टेण्ड चौराहा से आगे की ओर जा सकेंगे।

4. जो वाहन दरगाह चौराहा नरसिंह बाजार से होकर सुभाष मार्ग मरीमाता चौराहा जाना चाहते हैं, वे वाहन चालाक दरगाह चौराहा से बियाबानी गंगवाल चौराहा राजमोहल्ला बडा गणपती, सुभाष मार्ग होकर आगे की ओर आ जा सकेंगे।

5. जो वाहन बड़ा गणपती चौराहा से राजवाड़ा होकर आगे की ओर जाना चाहते हैं, इन वाहन चालकों के लिए एमजी रोड से राजबाड़ा जाना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चालक बड़ा गणपती से सुभाष मार्ग जिंसी, ईमली बाजार, रामबाग होकर जा सकेंगे।

6. ऐसे वाहन चालक जो ईमली बाजार या रामबाग चौराहा से राजबाड़ा की ओर आना चाहते हैं ऐसे वाहन चालकों को राजबाड़ा आना प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन चालक सुभाष मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक आ जा सकेंगे तथा जो वाहन चालक गेर में शामिल होना चाहते हैं ऐसे वाहन चालक अपने वाहन नगर निगम कार्यालय के पास बहुमंजिला पार्किंग में पार्क कर सकेंगे।

7. ऐसे वाहन चालक जो कलेक्ट्रेट चौराहा से हरसिध्दी मच्छी बाजार होकर राजवाड़ा गेर में शामिल होना चाहते हैं, ऐसे वाहन चालक अपने वाहन हरसिध्दी मंदिर के पास वाहन पार्क गेर में शामिल हो सकेंगे।

8. ऐसे वाहन चालक जो पटेल ब्रिज, रानीपुरा से आकर गेर में शामिल होना चाहते हैं, वे अपने वाहन संजय सेतु पार्किंग में वाहन पार्क कर गेर में शामिल हो सकेंगे।

9. सिटी बसों का आवागमन संजय सेतु से राजमोहल्ला तक जवाहर मार्ग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। वे संजय सेतु से मृगनयनी से नगर निगम रामबाग ईमली बाजार जिंसी बड़ा गणपती होकर एयरपोर्ट की ओर गंगवाल की ओर भंवरकुओं की ओर जा सकेंगे।

10. सिटी बस जो अग्रसेन सपना संगीता रोड़ भंवरकुओं चौराहा से राजबाड़ा आना चाहती हैं वे हरिसिद्धि तक ही आ सकेंगी। ये सिटी बसें हरिसिद्धि से वापस पलसीकर होकर जा सकेगी।

11. नगर निगम चौराहे से शिवालय, मरीमाता चौराहा से उज्जैन की ओर तथा महेश गार्ड, किला रोड होकर एयरपोर्ट की ओर आना-जाना कर सकेंगे।

12. धार तरफ से आने वाले वाहन जो ए.बी. रोड या पलासिया की ओर जाना चाहते हैं वह गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, कलेक्ट्रेट के सामने से पलसीकर चौराहा, टावर चौराहा, होकर भवरकुआं तथा अग्रसेन चौराहा की ओर आना-जाना कर सकेंगे।

 
यह डायवर्शन उपरोक्त दिनांक  30 मार्च 2024 को सुबह 7 बजे से गेर/फाग यात्रा समाप्ति तक जारी रहेगा।

गेर में शामिल होने वाले वाहनों की पार्किंग व्यवस्था
गेर में शामिल होने वाले आमजनमानस के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का प्रबंधन मृगनयनी चौराहे पर स्थित शिवाजी मार्केट पार्किंग स्थल, संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग, मच्छी बाजार पर नई रोड, हरसिद्धि मंदिर के पास, मालगंज सब्जी मंडी में वाहनों की पार्किंग हो सकेगी, प्रशासनिक वाहनों की पार्किंग संजय सेतु से नंदलालपुरा होकर फ्रूट मार्केट स्थित नई पार्किंग में वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed