फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore news: Rajat Patidar leads RCB to first IPL trophy after 17 years, becomes new cricket sensation

Indore News: रजत के लिए पलक पांवड़े बिछा रहा इंदौर, पिता बोले आते ही खजराना मंदिर जाता है बेटा

Wed, 04 Jun 2025 10:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 04 Jun 2025 10:10 PM IST
सार

Indore News: इंदौर के रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 17 साल बाद आईपीएल ट्रॉफी जीत ली। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले रजत के इस ऐतिहासिक सफर ने इंदौर शहर का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है।

विज्ञापन
Indore news: Rajat Patidar leads RCB to first IPL trophy after 17 years, becomes new cricket sensation
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

इंदौर के रजत पाटीदार ने पूरी दुनिया में इंदौर का नाम रोशन कर दिया है। उनकी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) ने पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। उनके पिता मनोहर पाटीदार ने बताया कि रजत की सफलता से सभी का सिर एक बार फिर से गर्व से ऊंचा हो गया। पिता ने बताया कि जब भी रजत इंदौर में रहता है वह खजराना गणेश मंदिर के दर्शन करने जरूर जाता है। मां के हाथ का खाना उन्हें बेहद पसंद है। हालांकि, अब वे अधिकतर समय बेंगलुरु में बिताते हैं, खासकर आईपीएल की कप्तानी मिलने के बाद से।
विज्ञापन


Indore News: परिवहन अधिकारी रीना किराडे लोकायुक्त में फंसी, आवेदक को एजेंट के पास भेजा, उसने 10 हजार मांगे
विज्ञापन


बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलना बचपन से पसंद
आरसीबी ने पिछले 17 सालों में कई कप्तान बदले, लेकिन इस बार रजत टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए। उन्होंने इस सीजन में 15 मैचों में 143.77 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए और दो अर्धशतक भी लगाए। अब तक रजत ने अपने आईपीएल करियर में 1111 रन पूरे कर लिए हैं। रजत के पिता मनोहर पाटीदार बताते हैं कि बचपन से ही रजत का झुकाव क्रिकेट की ओर था और वे अपने से बड़े लड़कों के साथ खेला करते थे। रजत राइट हैंड बैट्समैन के साथ-साथ एक बेहतरीन ऑफ स्पिनर भी हैं। वे 2021 से आरसीबी फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़े हुए हैं और 2022 में इंजरी रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में वापसी की थी। उस समय तक वे 27 मैचों में 158.85 के स्ट्राइक रेट से 799 रन बना चुके थे, जिसमें एक शतक और सात अर्धशतक शामिल थे। इस बार कप्तान बनने पर विराट कोहली ने भी उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेंदबाज के रूप में शुरू किया करियर
रजत पाटीदार का जन्म 1 जून 1993 को इंदौर में हुआ था। आठ साल की उम्र में वे एक क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए थे और इसके बाद उनके दादा जी ने उन्हें एक क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाया। रजत ने अपने करियर की शुरुआत एक गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन अंडर-15 के बाद वे बल्लेबाज़ी पर केंद्रित हो गए। महज 10 साल की उम्र में वे अपनी उम्र से बड़े खिलाड़ियों के साथ मैच खेलने लगे थे। रजत ने 21 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया। 


रणजी ट्रॉफी में 2015 से करियर की मजबूत शुरुआत
रजत पाटीदार ने 2015 से रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश की ओर से खेलना शुरू किया। इसके बाद उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में रजत को मध्यप्रदेश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 9 पारियों में 61.14 की औसत और 186.08 की स्ट्राइक रेट से 428 रन बनाए। इस प्रदर्शन में उनके 5 अर्धशतक शामिल रहे और वे टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। रणजी ट्रॉफी में उनका एक और कीर्तिमान है उन्होंने सिर्फ 68 गेंदों में शतक जड़कर पांचवां सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। यह प्रदर्शन हरियाणा के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने कुल 159 रन बनाए थे।

ऑलराउंड प्रदर्शन और कप्तानी से रचा इतिहास
रजत पाटीदार का करियर उनकी मेहनत, लगन और निरंतर सुधार का प्रतीक बन चुका है। एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपनी योग्यता साबित की है। आईपीएल 2025 में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के साथ उन्होंने न केवल अपने नाम बल्कि अपने गृहनगर इंदौर का नाम भी रोशन किया है। उनकी सफलता में पारिवारिक समर्थन और कड़ी मेहनत की अहम भूमिका रही है। क्रिकेट की दुनिया में यह सफर उनके लिए प्रेरणादायक रहा और अब वे युवा खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। उनके शानदार प्रदर्शन और शांत स्वभाव ने उन्हें एक मजबूत कप्तान और भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed