फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Indore News: Rain and Hailstorm Bring Relief from Heatwave in Madhya Pradesh Till April 15

Indore News: अचानक गिरे ओलों और बारिश से टूटी गर्मी की कमर, 15 अप्रैल तक राहत तय

Sat, 12 Apr 2025 08:37 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 12 Apr 2025 08:37 AM IST
सार

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली और बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस अचानक बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दिलाई है।

विज्ञापन
Indore News: Rain and Hailstorm Bring Relief from Heatwave in Madhya Pradesh Till April 15
बारिश के साथ गिरे ओले - फोटो : संवाद

विस्तार

शनिवार सुबह इंदौर समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ली। इंदौर के कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार अब 15 अप्रैल तक तेज गर्मी और लू का कोई अलर्ट नहीं है। आने वाले चार दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, ओले, आंधी और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। इससे पहले शुक्रवार को भी ग्वालियर समेत कई शहरों में बारिश दर्ज की गई, जबकि भोपाल में बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट देखी गई।

विज्ञापन

इन जिलों में आज भी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने शनिवार को इंदौर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने की संभावना जताई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कुल 31 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के बदले मिजाज ने न केवल तापमान में गिरावट लाई है, बल्कि गर्मी से राहत दिलाते हुए लोगों को ठंडक का अहसास भी कराया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर मेें प्रदेश के पहले अंडरवाॅटर फिश एक्वेरियम का काम शुरू, डेढ़ एकड़ में हो रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में गिरावट, लू का असर नहीं
मौसम विभाग, भोपाल की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो ट्रफ के सक्रिय रहने के कारण प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल गया है। इसी वजह से 15 अप्रैल तक लू का असर नहीं रहेगा। दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिली थी। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जगहों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है।


ये भी पढ़ें- शनिवार और हनुमान जयंती का विशेष संयोग, भस्म आरती ने बाबा महाकाल ने दिए हनुमान स्वरूप में दर्शन

बादल और बारिश ने मौसम को बनाया सुहावना
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मौसम ने अलग-अलग रूप दिखाए। भोपाल में सुबह से ही बादल छाए रहे, जबकि ग्वालियर में हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया। शाम के समय रीवा, अनूपपुर, मुरैना, सीहोर, शहडोल और मऊगंज में भी मौसम पूरी तरह से बदल गया। बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी से राहत दी और लोगों ने मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि प्रदेश में ऐसा ही मौसम 15 अप्रैल तक बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed