फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Public upset due to water crisis, Councilor demonstrated half naked on the tank

Indore Water Crisis News: जलसंकट से जनता परेशान, पार्षद ने अर्धनग्न होकर किया टंकी पर प्रदर्शन

Sat, 25 May 2024 08:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Sat, 25 May 2024 08:23 PM IST
सार

पार्षद ने अफसरों पर आरोप लगाया कि वार्ड मेें जो टैंकर जल वितरण के लिए भेजे गए है। उनके चालक ठीक तरह से पानी नहीं बांट रहे है। उन्होंने पानी बेचने का आरोप भी लगाया। रहवासियों ने कहा कि टैैंकर दिखावे के लिए थोड़ा पानी डाल देते है।

विज्ञापन
Indore News: Public upset due to water crisis, Councilor demonstrated half naked on the tank
पार्षद ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

इंदौर में भीषण गर्मी के बीच कई इलाकों में जलसंकट व्याप्त है। स्नेह नगर क्षेत्र में जलसंकट के कारण एक भाजपा पार्षद को अपनी ही परिेषद के खिलाफ अर्धनग्न होकर टंकी पर धरना देना पड़ा। रहवासियों के साथ वे पौन घंटे टंकी पर बैठे रहे। जब अफसरों ने टैंकरों से जल वितरण करने का आश्वासन दिया। तब पार्षद ने धरना समाप्त किया।

वार्ड क्रमांक 65 चार नंबर विधानसभा क्षेत्र में आता है। यहां की विधायक मालिनी गौड़ हैं और पार्षद भी भाजपा के कमलेश कालरा हैं। क्षेत्र में कई दिनों से कम दबाव से नल आ रहे हैं। रहवासियों ने पार्षद को शिकायत की तो उन्होंने मेयर पुष्य मित्र भार्गव को इसकी जानकारी दी। कुछ दिनों तक जलापूर्ति ठीक रही, लेकिन फिर जलसंकट गहराने लगा। जब रहवासियों ने पार्षद कालरा पर दबाव बनाया तो वे शनिवार सुबह कुछ रहवासियों के साथ पटेल नगर उद्यान स्थित पानी की टंकी पर पहुंचे और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके साथ आए रहवासियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पार्षद के धरने पर बैठने की जानकारी नगर निगम के अफसरों को लगी तो वे मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


पार्षद ने अफसरों पर आरोप लगाया कि वार्ड में जो टैंकर जल वितरण के लिए भेजे गए हैं। उनके चालक ठीक तरह से पानी नहीं बांट रहे हैं। उन्होंने पानी बेचने का आरोप भी लगाया। रहवासियों ने कहा कि टैंकर दिखावे के लिए थोड़ा पानी डाल देते हैं। जो रहवासी 300-400 रुपये देते हैं, उन्हें ज्यादा पानी दिया जाता है। अफसरों ने वार्ड में टैंकरों की संख्या बढ़ाने और टंकी पर्याप्त मात्रा में भरने का आश्वासन दिया। उसके बाद पार्षद ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed