फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   indore news president of india droupadi murmu davv convocation ceremony

Indore News: 46 छात्रों को मेडल देंगी राष्ट्रपति, 160 छात्रों को उनके साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा

Wed, 18 Sep 2024 07:43 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 18 Sep 2024 07:43 PM IST
सार

कल इंदौर के डीएवीवी के दीक्षांत समारोह में आएंगे राष्ट्रपति, कार्यक्रम में एक घंटे पहले पहुंचना होगा। 
 

विज्ञापन
indore news president of india droupadi murmu davv convocation ceremony
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर गुरुवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वे अलग-अलग कोर्सेस के टॉपर्स को पदक प्रदान करेंगी और कई पीएचडी छात्रों को उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। समारोह गुरुवार को दोपहर 3.10 बजे शुरू होगा और शाम 4.10 बजे पूरा हो जाएगा।  
विज्ञापन


मंच पर रहेंगे आठ लोग
मंच पर आठ लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। दीक्षांत समारोह की मुख्य अतिथि मुर्मू के अलावा राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर और डीएवीवी की कुलपति प्रो. रेणु जैन मंच पर मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


सिर्फ गोल्ड और सिल्वर पदक प्राप्त शोधार्थी को ही मेडल देंगी राष्ट्रपति
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के 19 सितंबर को होने वाले दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उपाधि नहीं मिलने से कई शोधार्थी नाराज हैं। उन्होंने एक बार फिर कुलगुरु डॉ. रेणु जैन से गुहार लगाई है। कुलगुरु ने कार्यक्रम में संशोधन होने से मना कर दिया। इस पर शोधार्थी विश्वविद्यालय पर दबाव बना रहे हैं। राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचित किया कि राष्ट्रपति लगभग 160 पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान नहीं कर पाएंगे, जिन्होंने दीक्षांत समारोह के लिए पंजीकरण कराया था। यह 160 शोधार्थी अड़े हुए हैं और वे चाहते हैं कि राष्ट्रपति ही उन्हें उपाधि दे लेकिन समय की कमी की वजह से राष्ट्रपति सिर्फ 46 शोधार्थी को ही मेडल देंगी। विश्वविद्यालय प्रबंधन का कहना है कि राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केवल गोल्ड और सिल्वर मेडल वाले छात्रों को ही पदक प्रदान की जाएंगे। कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति कार्यालय से 1 घंटे 10 मिनट की अनुमति प्रदान की गई है। जिसमें सभी को उपाधि दी जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति देंगी डिग्री
बुधवार को तय हुआ कि दीक्षांत समारोह में 46 छात्रों को राष्ट्रपति के हाथों स्वर्ण और रजत पदक दिए जाएंगे हैं। वहीं 160 पीएचडी छात्रों को राष्ट्रपति के साथ फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा। राष्ट्रपति के जाने के बाद कुलपति डॉ. रेणु जैन इन छात्रों को डिग्री देंगी। 

एक घंटे पहले पहुंचना होगा
डीएवीवी में होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए आमंत्रितों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। मोबाइल से फोटो या वीडियो लेने पर पाबंदी रहेगी। पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है। सुरक्षा मानकों से गुजरने के बाद ही कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। 

कल के लिए ट्रैफिक प्लान जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार और गुरुवार को इंदौर में रहेंगी। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए ट्रैफिक डायवर्शन प्लान जारी किया है। बुधवार को दोपहर 3 बजे से यातायात प्लान लागू किया जाएगा। यह 2 दिन तक रहेगा। हालांकि राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान ही डायवर्शन रहेगा। इस दौरान सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

एयरपोर्ट रोड पर आने-जाने के लिए वाहन चालक डीआरपी लाइन, मरीमाता, कालानी नगर मार्ग का उपयोग करने से बचें।
एयरपोर्ट जाने के लिए एमआर-10 रोड, लवकुश चौराहा से सुपर कॉरिडोर रोड का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक रहेगा।
भंवरकुआं क्षेत्र से एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए महूनाका, गंगवाल बस स्टैंड, चंदननगर, नावदापंथ, दिलीप नगर कट, सुपर कॉरिडोर चौराहा होते हुए एयरपोर्ट जाना अधिक सुविधाजनक रहेगा।

विजयनगर से भंवरकुआं की ओर जाना हो तो रिंग रोड का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक होगा।
सरवटे और रेलवे स्टेशन से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन एसजीएसआईटीएस, राजकुमार ब्रिज के नीचे से, लक्ष्मीबाई बाई रेलवे स्टेशन, बाणगंगा रेलवे फाटक होते हुए आवागमन कर सकते हैं।
देपालपुर, गांधी नगर, हातोद तरफ जाना हो तो एमआर-10, लवकुश चौराहा, सुपर कॉरिडोर होते हुए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed