फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Prahlad Patel and Kailash Vijayvargiya perform Jalabhishek of Devi Ahilya statue at Rajwada with

Indore News : अद्भुत दृश्य! जब इंदौर के राजवाड़ा पर एक साथ आया 108 नदियों का जल, दिग्गज नेताओं ने झुकाया सिर

Sat, 13 Sep 2025 10:25 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 13 Sep 2025 10:25 PM IST
सार

Indore News: मंत्री प्रहलाद पटेल ने इंदौर के राजवाड़ा में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के साथ लोकमाता देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का 108 नदियों के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। 

विज्ञापन
Indore News: Prahlad Patel and Kailash Vijayvargiya perform Jalabhishek of Devi Ahilya statue at Rajwada with
जलाभिषेक - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

विस्तार

पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद पटेल ने आज नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और स्थानीय विधायक गोलू शुक्ला के साथ इंदौर के राजवाड़ा स्थित लोकमाता देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा का 108 नदियों के जल से जलाभिषेक किया। इस मौके पर मंत्री पटेल ने कहा कि मां नर्मदा और देवी अहिल्या का इंदौर से अटूट संबंध है। मां नर्मदा मैया अत्यंत पावन है। तीस वर्ष पूर्व मैंने पहली बार मां नर्मदा की परिक्रमा की थी। उसके बाद पत्नी पुष्पलता पटेल के साथ नर्मदा परिक्रमा यात्रा की। नर्मदा परिक्रमा यात्रा से प्राप्त अनुभव पर एक पुस्तक तैयार की गई है, जिसका लोकार्पण 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत के करकमलों से किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...
Indore News: बीच सड़क में मौत के गड्ढे, जिम्मेदार मौन, आखिर कब रुकेगा हादसों का सिलसिला?
विज्ञापन


पटेल ने आगे कहा कि बचपन से ही हमारे परिवार का नर्मदा नदी के प्रति गहरी आस्था और लगाव रहा है। पिताजी कहा करते थे कि नदी के संगम को कभी भी पार नहीं करना चाहिए। मैंने इसका अक्षरश: पालन करने की कोशिश की। मुझे नदियों के उद्गम स्थल को देखने की जिज्ञासा रही और इसकी शुरूआत केन-बेतवा नदी के उद्गम स्थल को देखकर की। अभी तक मैंने 106 नदियों के उद्गम स्थलों को न सिर्फ देखा बल्कि वहां के जल को लेकर भी आया हूं। आज 108 नदियों के जल से यहां माता देवी अहिल्या की प्रतिमा का जलाभिषेक किया गया। इस मौके पर वैदिक विद्वानों ने श्री नर्मदाष्टकम : त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित नागरिकों ने भी जल एवं दूध से देवी अहिल्या की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। पटेल ने नागरिकों से लोकमाता देवी अहिल्याबाई अमर रहे के उद्घोष भी लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का मुझे भी अवसर मिला। इस अभियान से हमें जल का महत्व समझ में आता है कि जीवन में जल कितना बहुमूल्य और उपयोगी है। सभी नदिया जीवनदायिनी है। हम उसके जल को सहेजे और उसकी रक्षा करें। कार्यक्रम में पटेल की पत्नी पुष्पलता पटेल और पुत्री फलित पटेल सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed