फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Police will present supplementary challan in the court in Raja Raghuvanshi case, three accused ar

Indore News: राजा रघुवंशी मामले में पुलिस कोर्ट में करेगी पूरक चालान पेश, तीन आरोपी जमानत पर

Fri, 31 Oct 2025 08:13 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Fri, 31 Oct 2025 08:13 AM IST
सार

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और वहां से हनीमून मनाने सोहरा गए। 26 मई को दोनों लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया था। 2 जून को राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ।

विज्ञापन
Indore News: Police will present supplementary challan in the court in Raja Raghuvanshi case, three accused ar
राज व सोनम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पांच आरोपी जेल में बंद है, लेकिन सबूत नष्ट कर मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले तीन आरोपी फिलहाल जमानत पर है। उनके लिए शिलांग पुलिस पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर चुकी है। राज कुशवाह को फ्लैट दिलवाने वाले प्राॅपर्टी ब्रोकर शिलोम जैम्स ने सोनम की पिस्तौल नाले में फेंकी थी और बैग को एक खाली प्लाॅट पर जलाया था। इसके अलावा गार्ड और मकान मालिक ने भी मदद की थी। तीनों आरोपियों के खिलाफ भी शिलांग पुलिस ने आकर सबूत एकत्र किए। फेंकी गई पिस्तौल बरामद करने के अलावा जले बैग के अवशेष भी पुलिस जांच के लिए शिलांग ले गई थी।

विज्ञापन

 

देशभर में चर्चित हत्याकांड को लेकर कोर्ट में आरोप तय किए गए और जल्दी ही ट्रायल भी होगा। अदालत ने पांचों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या), 238(ए) (सबूत छिपाना) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत आरोप तय किए हैं। सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। पूरक चालान पेश करने के बाद तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ भी आरोप तय होंगे।

विज्ञापन

 

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को शिलांग पहुंचे थे और वहां से हनीमून मनाने सोहरा गए। 26 मई को दोनों लापता हो गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तलाशी अभियान शुरू किया था। 2 जून को राजा का शव वी सावडॉन्ग की गहरी खाई से बरामद हुआ। उसे बंद पार्किंग यार्ड में सोनम ने तीन आरोपियों के साथ मिलकर मारा था। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों ने इंदौर निवासी तीन सुपारी किलर्स, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद को हत्या के लिए किराए पर रखा था। पुलिस के मुताबिक, हत्या सोनम की मौजूदगी में ही की गई थी। घटना के एक हफ्ते के भीतर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हत्या के 55 दिन बाद पुलिस ने 5 सितंबर को 790 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed